प्रतापगढ।धरियावद तहसील हैड क्वाटर के अधीन मुख्य मार्ग धरियावद से उदयपुर प्रतापगढ़ सलूम्बर मार्ग जाने वाले रास्ते पर खड्डे होने से दो पहिया वाहन धारी एवं पैदल निकलने वालों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा।
कई वाहन चालक खड्डे होने की वजह से बरसात का पानी भरने के कारण वाहन सहित गीर जाते हे। देव स्थान पर जाने वाले श्रदालुओ को भी दर्शन के लिए जाते वक्त वाहन चालकों के निकलने से उनके कपड़े भी गन्दे हो जाते हैं। जिससे दर्शन करने से वंचित होना पड़ता है सम्बंधित विभाग कार्यालय पीडब्ल्यूडी के पास हनुमानजी मंदिर के पास मुख्यालय मेन रोड कर्मोइ नदी पुलिया कल्याणपुरा रोड सहित कई जगह बड़े बड़े खड्डे पड़े हुए हैं। जिस पर नगरवासियो जिसमे किराणा व्यापार संघ अध्य्क्ष सूर्य प्रकाश बोहरा प्रति पक्ष नेता सागरमल बोहरा राम सत संग मण्डल से आनंदीलाल शर्मा समाज सेवी अशोक कोठारी महेश पालीवाल श्री नाथ रेस्टोरेट प्रताप मेहता वन प्रेमी कोमल भणावत राजू पारिख जगदीश चौधरी सतीष खत्री गजेन्द्र खत्री दिलीप शाहू पूर्व प्रधान देवेन्द्र दमामी मदन दमामी कुलदीप डांगरीया अरिहन्त ऑफ़ सेट सहित ने प्रशासन से मांग की गई की नगर की मुख्य सड़कों पर इस तरह से खड्डे पड़े जिन्हें सही करवाने को लेकर मांग की है। जिससे आमजन इस मुसीबत से निजायत मिल सके और कोई जनहानि घटित ना हो।


0 Comments