उफनते नाले में उतरी मजदूरों से भरी जीप

प्रतापगढ़ ।जिले के अरनोद उपखंड में लगातार तेज बरसात होने से क्षेत्र   नाले उफान पर चल रहे हैं इसके बावजूद भी लोग सावधानी बरतते नजर नहीं आ रहे हैं।ऐसा ही एक मामला कस्बे के रैदास मोहल्ले में कनाड पुलिया पर नजर आया, जहां एक बड़ा हादसा होते हुए बच गया। कस्बे की कनाड पुलिया पर  पानी बहने के बावजूद एक जीप चालक ने मजदूरों से भरी जीप को पानी में उतार दिया। नाले में पानी के तेज बहाव के चलते जीप के आगे के दोनों पहिये पुलिया से निचे उतर गए जीप के पुलिया से उतरने की खबर सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण  जमा हो गए ग्रामीणों ने बड़ा हादसा होने से पहले ही लोगों को मशक्कत कर ट्रैक्टर में रस्सी की सहायता से जीप को नाले से बाहर निकाला और मजदूरों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया।कनाड़ रोड़ पर अरनोद खाल पर बनी पुल के सतिग्रस्त होने से 12 घन्टे मे दुसरी बार जिप से हादसा होता होता बचा । कस्बे के रतलाम रोड़ से कनाड़ रोड़ पर कस्बे के नाले पर बनी पुलिया पर मुडेर नही होने से 12 घन्टे मे दो बार सवारी से भरी जीप के पहिये पूल से निचे उतरे लेकीन मोहेल्ले वाले ने सवारीयो को बाहर निकाला जिससे कोई जनहानी नही होई । क्षेत्र मे लगातार बरसात के चलते सभी नदी नाले उफान पर है इधर क्षेत्र के सभी एनिकट व हामचाखेड़ी डेम व चाचाखेड़ी डेम भी ओवर फ्लो हो चुके हे रविवार सवरे 8 बजे तक 136 मि मि बरसात दर्ज की गई है तहसील कार्यलय के अनुसार । कनाड़ रोड़ पर बनी पोलिया दो विभाग के बिच में फसी होने से पुरी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी ग्रामीणों ने कई बार पिडब्लयू डी व ग्राम पंचायत को सुचना देने पर भी किसी ने भी कोई सुध नही ली कुछ दिन पहले गट्टी का डम्पर खाली कर इतिश्री कर लिया गया । उसीका नतीजा शनिवार को कुजर गाड़ी पुल पर उतार दि गई लेकीन आगे के दोनों पहिये पुल से निचे उतर गये गनिमत रही की पल्लटी नही खाई जिससे सभी सवारीयों को मोहल्ले वालों की सहायता से पानी से बाहार निकाला गया । रविवार सवरे एक बार फिर जीप पानी मे उतार दि उसकी भी वही हालात हुई उसमे बेठी सवारियो को भी मोहल्ले वालों ने बाहर निकाला व गाड़ी को टेक्टर से बाहर निकालां गया। नदी नाले उफान होने से आस पास के घरो मे पानी घुस गया है, इधर तहसीलदार मनोहर लाल कुमावत ने सभी ग्रामीणों को सचेत किया है तेज बहाव वाले स्थान पर नही जाये तथा नदी नाले का पानी पुल पर होने पर पुल पार नही करें।

Post a Comment

0 Comments