एक 1 अफीम के साथ 2 तस्कर धराये


 मन्दसौर। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिये  सिद्धार्थ चोधरी , पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आपराधिक तत्वों पर कठोर कार्यवाही के लगातार निर्देशों पर कार्यवाही करते एवं  मनकामना प्रसाद, अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री षेरसिंह भूरिया,     अ.अ.पु. मंदसौर (ग्रामीण) के मार्गदर्षन तथा श्री अमित कुशवाह, उनि, थाना प्रभारी दलौदा के कुषल नेतृत्व में थाना दलौदा क्षेत्रांन्तर्गत मुखबीर द्वारा अवैध मादक पदार्थ की सूचना मिलने पर तत्काल सूचना की तस्दीक कर प्रभावी कार्यवाही करते हुए मौके से 02 आरोपी तस्करों से 01 किलोग्राम अफीम बरामद कर घटना में प्रयुक्त वाहन को भी किया गया जप्त। घटना के संक्षिप्त विवरणानुसार दिनांक 26.09.20 को थाना दलौदा क्षैत्रांतर्गत अवैध मादक पदार्थ अफीम के परिवहन की सूचना मुखबीर द्वारा मिलने पर स.उ.नि. ओ.पी. राठौर के द्वारा मय फोर्स के सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही करते हुए तहसील कार्यालय के सामने जावरा मंदसौर रोड दलौदा पर आरोपी साहेब सिंह पिता पुल्ला सिंह जाट उम्र 54 वर्ष नि. ग्राम महमुदपुर थाना/तह. गुल्ला जिला केथल हरियाणा व आरोपी परगत सिंह पिता हरनेक सिंह जाट उम्र 63 वर्ष नि. गाजीपुर थाना समाना जिला पटियाला पंजाब को टाटा ट्रक क्र. पीबी 11 सीएल 6432 से अवैध रुप से परिवहन कर ले जाई जा रही 1 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम कीमती 1.5 लाख रुपये की मौके से दोनों आरोपियों से एनडीपीएस के समस्त प्रावधानों का पालन करते जप्त की गई। मौके से घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रक को भी मौके से पुलिस के द्वारा जप्त किया गया। तथा मौके पर समस्त वैधानिक कार्यवाही करते दोनों आरोपीगण के विरूद्ध थाना दलौदा पर अपराध क्रमांकः- 249/20, धाराः- 8/18 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत के संबंध में कडाई से पूछताछ की जाकर आरोपियों की श्रंखला का पता लगाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments