
मंदसौर। सीतामऊ कृषि उपज मंडी में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 245 करोड़ के 50 कार्यों का शिलान्यास किया और 6 करोड़ के 29 कार्यों का लोकार्पण किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि में 1 साल बाद फिर सीतामऊ आया हूं अभी तो मैं टेंपरेरी सीएम हूं आप सरदार को जीता वो तो मैं परमानेंट हो जाऊंगा। आगामी दिनों में सुवासरा विधानसभा उपचुनाव होना है जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता सहित पूर्व विधायक और कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डग अपने क्षेत्र में ग्रामीणों से मिल रहे हैं और कहीं कहीं उन्हें विरोध भी झेलना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों का मुआवजा राशि नहीं मिलने के कारण आज शिवराज की सभा के पास नारेबाजी की और हरदीप सिंह डंग के विरोध में नारे लगाए और अपनी गिरफ्तारी दी। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस में झड़प भी हुई। पहली बार ऐसा देखने को मिला कि मुख्यमंत्री शिवराज चौहान मंदसौर जिले में आए तो उन्होंने नहीं किसी संगठन का ज्ञापन लिया और नहीं मीडिया से बातचीत करना उचित समझा। पत्रकार बंधु जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करने पहुंचे दो कार्यकर्ताओं की सेल्फी में फंसे मुख्यमंत्री मीडिया के सामने हाथ जोड़ते हुए सीधे निकल गए।
0 Comments