दलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार


मंदसौर। अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ एवं परिवहन के विरुद्ध पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मंदसौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दलौदा थाना क्षेत्र से एक आरोपी को 40 ग्राम स्मैक एवं 1.5 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण जितेन्द्र भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी एवं पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

मुखबिर सूचना पर घेराबंदी

दिनांक 24 सितंबर 2026 की रात दलौदा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग की सुपर स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल क्रमांक MP14MT2956 से स्मैक एवं मोटरसाइकिल पर टंगे थैले में डोडाचूरा लेकर भावगढ़-दलौदा रोड स्थित ग्राम एलची के कच्चे रास्ते से जाने वाला है।

सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आरीफ पिता इशाक अजमेरी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बादाखेड़ी, थाना नई आबादी, जिला मंदसौर बताया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 40 ग्राम स्मैक एवं 1.5 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जब्त मशरूका

40 ग्राम अवैध स्मैक — कीमत करीब ₹4,00,000

1.5 किलोग्राम डोडाचूरा — कीमत करीब ₹3,000

हीरो स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल — कीमत करीब ₹70,000

ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल — कीमत करीब ₹15,000

कुल जब्त मशरूका की अनुमानित कीमत करीब ₹4.88 लाख।

गिरफ्तार आरोपी

आरीफ पिता इशाक अजमेरी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बादाखेड़ी, थाना नई आबादी, जिला मंदसौर।

सराहनीय भूमिका

उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी, थाना प्रभारी दलौदा, सहायक उपनिरीक्षक तेजसिंह डामर एवं दलौदा पुलिस टीम की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments