मंदसौर जिले के सुवासरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है।पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 19 सितंबर 2026 को तकतपुरा-अजयपुर के बीच आम रोड पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने एक बोलेरो वाहन क्रमांक MP14 ZJ 2063 को रोककर तलाशी ली, जिसमें ट्रॉली बैग से 20 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।मामले में पुलिस ने शिवसिंह पिता भंवरसिंह गुर्जर, निवासी कान्हाखेड़ा और वैशाली उर्फ आरती चौहान, निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने डोडाचूरा की कीमत करीब 1 लाख 28 हजार रुपये, बोलेरो वाहन की कीमत करीब 12 लाख रुपये और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
आरोपियों के खिलाफ थाना सुवासरा में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस रिमांड लेकर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक बी.डी. बीरा, उपनिरीक्षक गेंदाल पलासिया सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।


0 Comments