दलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो अफीम के साथ 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार


मंदसौर। अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दलौदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1 किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1.10 लाख रुपये कीमत का आईफोन मोबाइल भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को दलौदा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक शर्ट के अंदर प्लास्टिक की थैली में अफीम छिपाकर ग्राम दलौदा रेल के पास हाईवे किनारे खड़ा है। सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई के लिए पुलिस टीम महू-नीमच हाईवे रोड पर पहुंची। पुलिस को देखकर एक युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहित पिता जगदीश प्रजापत, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम गांधीग्राम थाना नाहरगढ़, हाल मुकाम पुरानी पानी की टंकी के पास पिपलियामंडी बताया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से प्लास्टिक की थैली में 1 किलो अवैध अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी मोहित प्रजापत को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी से मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जब्त सामग्री

1 किलो अफीम — कीमत करीब 2 लाख रुपये

एप्पल कंपनी का आईफोन — कीमत करीब 1.10 लाख रुपये

पुलिस टीम की भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी दलौदा उनि. रविन्द्र प्रताप डांगी, सउनि. तेजसिंह डामर एवं दलौदा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments