मंदसौर। ग्राम दलावदा स्थित चारभुजा मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत दलावदा के सरपंच प्रभुलाल माली, सचिव अशोक गहलोत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने सहभागिता की। दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर जन्मदिन कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई



0 Comments