मंदसौर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मंदसौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत गरोठ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अफीम, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा तस्करी में प्रयुक्त आई स्मार्ट मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले में एक आरोपी फरार है।
पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामसनेही मिश्रा एवं एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी गरोठ बलवीरसिंह यादव के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
मुखबिर सूचना पर पकड़ा आरोपी
दिनांक 17 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तुफान पिता शिवलाल निवासी चांदखेड़ी, मोटरसाइकिल क्रमांक MP-14 MS-3352 से अवैध अफीम लेकर कछालिया तिराहा होते हुए पिपल्या मिट्टेशाह की ओर जाने वाला है।
सूचना के आधार पर सहायक उपनिरीक्षक जसराजसिंह चन्देल एवं पुलिस टीम ने कछालिया रोड, गज्जाखेड़ी फंटा गरोठ पर कार्रवाई करते हुए तुफान को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलोग्राम अवैध अफीम, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये है, बरामद की गई। अफीम के परिवहन में प्रयुक्त आई स्मार्ट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
पूछताछ में सामने आया दूसरा आरोपी
पुलिस पूछताछ में तुफान ने बताया कि वह उक्त अफीम दरियावसिंह पिता उंकारसिंह निवासी सेमलीरुपा से लेकर श्रवणसिंह पिता कालुसिंह निवासी पिपल्या मिट्टेशाह को देने जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान दरियावसिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।
थाना गरोठ में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 368/2026, धारा 8/18, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
तुफान पिता शिवलाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी चांदखेड़ी, थाना शामगढ़।
दरियावसिंह पिता उंकारसिंह, उम्र 65 वर्ष, निवासी सेमलीरुपा, थाना गरोठ।
फरार आरोपी
श्रवणसिंह पिता कालुसिंह, निवासी पिपल्या मिट्टेशाह, थाना गरोठ।
जब्त मशरूका
2 किलोग्राम अवैध अफीम — कीमत करीब 3 लाख रुपये
1 सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन — कीमत करीब 20 हजार रुपये
1 आई स्मार्ट मोटरसाइकिल क्रमांक MP-14 MS-3352 — कीमत करीब 50 हजार रुपये
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गरोठ बलवीरसिंह यादव, सहायक उपनिरीक्षक जसराजसिंह चन्देल एवं पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।


0 Comments