मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामसनेही मिश्रा एवं एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में भानपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 481 किलो 592 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है।थाना प्रभारी भानपुरा उपनिरीक्षक विनय बुन्देला की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम धनकपुरा स्थित श्मशान घाट के सामने कार्रवाई की। पुलिस ने मक्का के कट्टों के बीच छिपाकर ले जाए जा रहे डोडाचूरा को बरामद कर आरोपी राजु उर्फ राजवीर सिंह राठौर, उम्र 23 वर्ष, निवासी नयागांव, थाना भानपुरा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। इसके अलावा परिवहन में प्रयुक्त टाटा कंपनी का ट्रक क्रमांक RJ14 GH6295, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है, भी जब्त किया गया।
एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज
दिनांक 23 सितंबर 2026 को ग्राम धनकपुरा श्मशान घाट के पास की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
दो आरोपी फरार
पुलिस के अनुसार मामले में गोपाल सिंह, पिता तेज सिंह, निवासी ग्राम एमदी, थाना शामगढ़, जिला मंदसौर तथा दाणी सिंह, निवासी ग्राम डोरी, थाना बड़ोद, जिला आगर मालवा फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
जब्त सामग्री
डोडाचूरा: 481 किलो 592 ग्राम — अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये
टाटा ट्रक RJ14 GH6295: अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये
कुल जब्ती: करीब 40 लाख रुपये
गिरफ्तार आरोपी
राजु उर्फ राजवीर सिंह राठौर, पिता रणजीत सिंह राठौर, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम नयागांव, थाना भानपुरा, जिला मंदसौर।
फरार आरोपी
गोपाल सिंह, पिता तेज सिंह, निवासी ग्राम एमदी, थाना शामगढ़, जिला मंदसौर।
दाणी सिंह, निवासी ग्राम डोरी, थाना बड़ोद, जिला आगर मालवा।
सराहनीय योगदान
कार्रवाई में थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय बुन्देला एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।


0 Comments