नाहरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 क्विंटल डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार


मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विनोद मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल एवं एसडीओपी ग्रामीण मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी एवं उनकी टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 क्विंटल डोडाचूरा एवं एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को थाना नाहरगढ़ में पदस्थ कार्यवाहक सउनि सीताराम शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP13AG0627 में अवैध डोडाचूरा भरकर कचनारा की ओर से राजस्थान की तरफ जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम फतेहगढ़ स्थित हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी की।

कुछ देर बाद कचनारा की ओर से संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने रोककर तलाशी ली। वाहन की जांच करने पर उसमें 4 क्विंटल अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने डोडाचूरा एवं घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना नाहरगढ़ में अपराध क्रमांक 402/26, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी

जवाहरीलाल विश्नोई पिता चौथाराम विश्नोई, निवासी ओसिया, जिला जोधपुर, राजस्थान।

जब्त सामग्री

4 क्विंटल अवैध डोडाचूरा, अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये

घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये

सराहनीय योगदान: कार्रवाई में थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments