नापाखेड़ा पंचयात की मनमानी से ग्रामीण परेशान, नहीं हो रहा है कोई काम


Mandsaur. मल्हारगढ तहसील की ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच  की मनमानी से ग्राम के विकास कार्यो में भी भेदभाव  बरता जा रहा है।  चाहे कोई योजना का लाभ हो या रास्ते पर सीसी निर्माण का कार्य हो।  नापाखेड़ा के  ग्रामीणो ने ब नागर पिपलिया सड़क से संजीत मन्दसौर सड़क तक  यह आम रास्ता है जो कीचड़ से भरा पड़ा है। सड़क बनने से आवागमन में  आसपास के सभी गांव वालों को फायदा होगा। जानकारी के अनुसार  ग्रामीण ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सरदार सिंह परिहार से मौखिक ओर लिखित में आवेदन दे दे कर परेशान हो गए है । 

यहाँ तक कि ग्राम नापाखेड़ा के ग्रामीण सरपंच  के घर तक  जा कर आवेदन निवेदन तक कर गए पर  ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि कोरे आश्वाशन देकर ग्रामीणो को  समझा बुझाकर घर भेज देते है और बोलते है कि आठ दस दिन में आपके वार्ड में सीसी निर्माण कार्य करवा दिया जाएगा पर यहाँ कुछ नही होता है ग्रामीणो को दो साल होगये आवेदन दिए है। पर ग्राम पंचायत ने  कोई ध्यान नही दिया । ग्राम पंचायत जहाँ की शिकायत होती है उस वार्ड में पहले काम करती है। लगता है ग्राम पंचायत को  शिकायत दर्ज होने पर ही  कार्य करने की आदत हो गयी है। मजबूर होकर ग्रामीणो ने जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी  श्री ऋषभ गुप्ता से शिकायत करी । तब तत्काल जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी ने मल्हारगढ  जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी मेहरबान सिंह ठाकुर  को मामले को संज्ञान में लेने को कहा।  और जनपद पंचायत के  सी ओ द्वारा  बताया कि ग्राम पंचायत को नोटिस भेजेंगे। ओर जानकारी लेंगे ।ग्रामीणो को समस्या को हल करवाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments