मंदसौर।देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र ओर श्रीजी नर्सिंग कॉलेज मंदसौर के संयुक्त तत्वाधान में संजय गांधी उद्यान मंदसौर में कोरोना योद्धा को सम्मानित किया गया जिसमें गरोठ नगर के सेवाभावी कर्मठ महिला कर्म
चारी बिंदु सोनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वार्ड नं १३ , श्रीमती ललिता शर्मा आशा ऊषा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग गरोठ को सजग जिला कलेक्टर मनोज जी पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने "सलाम कोरोना योद्धा"सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त होने पर गरोठ कि नारी शक्ति में हर्ष का माहौल व्याप्त है। उक्त जानकारी आस्था महिला मंडल गरोठ अध्यक्ष श्रीमती किरण शर्मा एवं सचिव श्रीमती रीना चौहान द्वारा संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में दि गई।
0 Comments