
मंदसौर। भांबी समाज शिक्षा एवं समाज कल्याण संस्थान समिति मंदसौर की त्रैमासिक मीटिंग 13 सितंबर 2020 को प्रस्तावित छात्रावास की भूमि चंदन नगर मंदसौर पर फिजिकल डिस्टेंसिंग व शासन के नियमों का पालन करते हुए और सुभाष जी बारूपाल द्वारा मास्क वितरण के साथ आयोजित की गई। उक्त मीटिंग की शुरुआत आराध्य देव बाबा रामदेव जी एवं तथागत भगवान गौतम बुद्ध एवं संविधान निर्माता डॉ.बाबा साहब भीमराव अंबेडकरजी को पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित करते हुए भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं रमेश जी बारूपाल और ओमप्रकाश जी पुंनड़ द्वारा संयुक्त रुप से समिति के सदस्यों को वितरीत की गई। उसके पश्चात उक्त मीटिंग में पूर्व विधायक बंशीलाल जी गहलोत साहब की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई और समिति के अध्यक्ष लालचंद भाटी एवं सचिव गणपत तेनीवार एवं कोषाध्यक्ष आशाराम पंवार व अन्य शिक्षा समिति के समस्त सदस्यों ने साफा पहनाकर बाबा साहब की,तथागत भगवान गौत्तम बुद्ध की तस्वीर, संविधान की प्रस्तावना व बाबा साहब की प्रतिकृति व डायरी भेंट करते हुए सम्मानित किया गया। उक्त मीटिंग में उपस्थित समाज जन ने शिक्षा समिति के कार्यों को बहुत ही प्रशंसा की व समिति के कार्यों से प्रभावित होकर समाज के अध्यापक और नवयुवक छात्रों ने भी शिक्षा समिति की सदस्यता ग्रहण की व अन्य वरिष्ठजनों ने समिति की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। समिति के समस्त सदस्यगणों ने माननीय पुलिस अधीक्षक डी.आर.तेनीवार एवं माननीय पूर्व विधायक बी.एल.गहलोत को संरक्षक मनोनीत किया व परामर्शदाता राजेंद्र जी बरोला,गणपत जी तेनीवार एवं रमेश जी बारूपाल को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। त्रैमासिक बैठक का संचालन अशोक जी भाटी ने किया। मंदसौर में प्रस्तावित छात्रावास के निर्माण हेतु पूर्व विधायक गहलोत साहब ने मीटिंग में ₹111000 का चेक शिक्षा समिति को प्रदान किया। मीटिंग में नवीन सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की।घनश्याम चौहान, प्रकाश सोलंकी, बालमुकुंद सोलंकी, बालाराम राठौर, नाथूलाल कथिरिया, बाबूलाल पंवार, नरेश अग्रेसा ने स्थाई सदस्यता ग्रहण की। शिक्षा समिति में नवयुवक समिति का भी गठन किया गया जिसमें कुमारी आराधना लिंबोला, संदीप तेनीवार,जीवन पारगी,परमानंद चौहान, दीपक गहलोत, सूरज लिम्बोला,सुनील पारगी आदि ने सदस्यता ग्रहण की। उक्त मीटिंग में शिक्षा समिति के सक्रिय सदस्य गोपाल लिंबोला, सुभाष भाटिया, रमेश सोलंकी, ओमप्रकाश पुंनड़, हरिकिशन गोदीया, भेरुलाल पंवार, बाबूलाल पंवार, जगदीश मारु, राजेश गहलोत, हीरालाल सोलंकी, प्रकाश मारू, भेरूलाल लवा, हितेश लवा, कन्हैया लाल लुगडा, भारत पारगी, गोपाल बरोला, भंवरलाल ददारिया, श्रीमती राजू बरोला सरपंच, भेरूलाल जी पंवार, रामनिवास भाटी, बाबूलाल बुनकर, वरिष्ठजन श्री नाथूलाल सोलंकी, भंवरलाल मकवाना, आदि समाज जन उपस्थित रहे। उक्त मीटिंग में पूर्व विधायक गहलोत साहेब ने अपने उदबोधन में कहा कि सब एक जुट होकर रहो टुकड़ो में मत रहो, राजेन्द्र बरौला जी कहा कि शिक्षा उस शेरनी का दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा,उसी प्रकार सचिव गणपत जी तेनीवार ने कहा कि आने वाली मीटिंग में पूरा म.प्र.ही नही सम्पूर्ण भारत मे जो अपनी समाज है एक मंच पर लाने का पूरा प्रयास करँगे,अध्यक्ष भाटीजी ने कहा कि शिक्षा ही सारी समस्या का हल है,व सक्रिय सदस्य रमेश सोलंकी ने कहा कि मैं कम पढ़ा लिखा हूं पर शिक्षा से सब कुछ हो सकता है अपने बच्चों को अच्छे अधिकारी अच्छे इंसान बना सकते हैं।गोपाल लिम्बोला जी भी कहा कि मैं अच्छी तरह से जानता हूं की शिक्षा से ही अंधविश्वास,पाखण्डवाद दूर हो सकता है,समाज में आज एकता की आवश्यक है। घनश्याम चौहान ने सलाह दी कि एक बनो नेक बनो। समिति की मीटिंग सफल रही उक्त मीटिंग में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों का आभार प्रदर्शन सुभाष भाटिया ने माना, यह जानकारी शिक्षा समिति के मीडिया प्रभारी मनीष लिंबोला द्वारा दी।
0 Comments