फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

 


मंदसौर। आज के तकनीकी युग में युवा वर्ग को तकनीक की सहायता से जहा कई सुविधायें मिली है वही इसी तकनीक के दुरूपयोग करने की वजह से खासकर युवा वर्ग भटक कर कई अपराध कर रहा है। वर्तमान परिवेश के तकनीकी युग मे सायबर अपराधों की बाढ़ आ गई  है, एवं विगत कुछ वर्षो में सायबर संबंधी अपराधो में अप्रत्याशित वृद्धि हुई हैं, खासकर युवा वर्ग जो कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है वही उन्ही मे से कुछ युवा रंजीषवष या अवैध लाभ कमाने के उददेष्य से आपराधिक मार्ग अपनाकर सोशल मीडिया का गलत उपयोग कर फर्जी आई.डी बनाकर युवक/युवती की छवि धूमिल /बदनाम करने का कार्य कर रहे है। विगत कुछ दिनो में जिले में भी ऐसे कई मामले सामने आये है चाहे वह मल्हारगढ की युवती को फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजने का मामला हो या शहर कोतवाली क्षेेत्र के रेंडो सोशल मीडिया डेटिंग ऐप पर फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला हो। ऐसा ही एक मामला सोषल मीडिया के हिटवी सोशल मीडिया डेटिंग ऐप पर एक युवती की फर्जी आईडी बनाकर छवि धूमिल करने के उद्देष्य से बदनाम करने का कृत्य करने का मामला श्री सिद्धार्थ चैधरी, पुलिस अधीक्षक मंदसौर के संज्ञान मे आया,जिस पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देष मंदसौर सायबर सेल टीम को दिये गये। श्री सिद्धार्थ चैधरी,पुलिस अधीक्षक मंदसौर के निर्देषन में एवं डाॅ अमित वर्मा, अति.पुअ मंदसौर एवं श्री सौरभ कुमार, प्रभारी नपुअ मंदसौर के मार्गदर्षन में तथा श्री गोपाल सूर्यवंषी, थाना प्रभारी षहर कोतवाली के कुषल नेतृत्व में सायबर सेल टीम के द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय की मंषाअनुरूप तत्परता से तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर आरोपी को ढंूढने मंें सफलता प्राप्त की है। आरोपी युवक, पीडित युवती को विगत 03 माह से परेषान कर रहा था। जिस पर पीडिता के द्वारा थाना कोतवाली में लिखित षिकायत की गई थी। जिस पर अपराध क्रमांकः- 402/20, धाराः-509, भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं सायबर टीम की मदद से थाना कोतवाली की टीम के द्वारा आरोपी राहुल पिता प्रकाश सोलंकी को राजेन्द्र नगर रतलाम से गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा। उक्त प्रकरण में धारा 294, 354(डी) भादवि एवं 66, 67, 67(ए) आईटी एक्ट की धारा का इजाफा किया गया। सायबर संबंधी अपराधों में मंदसौर पुलिस ने न केवल तत्परता से आरोपी तक पहुंच कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहंुचाया एवं पीडिता को बडी राहत पहुंचाई वरन ऐसे घटना को अंजाम देने वाले आपराधिक तत्व के व्यक्तियों में भी भय का माहौल बनाया है। 

Post a Comment

0 Comments