108 में महिला ने एक स्वस्थ बालिका को दिया जन्म


मंदसौर।गरोठ तहसील की एक महिला  कृष्णा पति  अजय कुमार 20 वर्ष निवासी ढाबला मोहन  ने अस्पताल जाने के लिए 108 पर कॉल कर सूचना दी ,और  सूचना मिलने पर गरोठ थाने की 108 एम्बुलेंस महिला को लैने तुरंत  ढाबला मोहन पहुँच गई ओर महिला को लैकर गरोठ जा रही थी ,की  बरखेड़ा गंगासा के  पास महिला को प्रसव पीड़ा अधिक होने लगी। महिला की स्थिति देख कर 108 मे मौजूद ट्रेन्ड स्टॉफ इमरर्जेंसी मेडिकल टेक्नीशियन  हरीश शर्मा और पायलेट मोहिन खान ने गाड़ी रास्ते में ही रोक कर महिला का प्रसव कराने का निर्णय लिया और महिला का एम्बुलेंस मे ही सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया महिला और  बालिका दोनो स्वस्थ और सुरक्षित है । बाद मे जच्चा-बच्चा दोनो को  सवास्थ्य केन्द्र सिविल हॉस्पिटल गरोठ मे भर्ती कराया गया।

Post a Comment

0 Comments