
मंदसौर।आगामी विधानसभा चुनाव 2020 को दृश्टिगत रखते हुये एवं जिले मे कानून व्यवस्था बनी रहे एवं अवैध षराब तस्कर, मादक पदार्थ तस्कर एवं समस्त आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिये सिद्धार्थ चौधरी पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आपराधिक तत्वों पर कठोरतम कार्यवाही के लगातार निर्देशों पर कार्यवाही करते एवं डाॅ अमित वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री सौरभ कुमार, प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्षन तथा श्री जितेन्द्र पाठक, निरीक्षक, थाना प्रभारी वायडी नगर के कुषल नेतृत्व में थाना वायडी नगर क्षेत्रांन्तर्गत मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि मोहम्मद इब्राहिम पिता मोहम्मद सलीम अजमेरी नि. घोटारसी एवं अय्यूब पिता फकरू अजमेरी नि. घोटारसी मादक पदार्थ अफीम को लेकर बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स मो.सा. से भर्डावद, जमालपुरा से होते हुये हाईवे रोड से बायपास पर किसी तस्कर को देने वाले है। सूचना की तस्दीक एवं आवष्यक कार्यवाही हेतु मय फोर्स जमालपुरा व भर्डावद पहुंचकर कुछ देर बाद मुख्बीर सूचना के अनुरूप बताये गये हुलिये के अनुसार भर्डावद की ओर से बिना नंबर की हीरो डीलक्स बाईक आती दिखी जिसे रोकने पर बाईक पर बैठे 02 व्यक्ति जिनमें पीछे बैठे व्यक्ति ने दोनों के बीच में मो.सा. की सीट पर रंग बिरंगी कपडेनुमा थैली पकड रखी थी। दोनों संदेहियों से नाम पता पूछते चालक ने अपना नाम अय्यूब पिता फकरू अजमेरी उम्र 35 साल नि. घोटारसी थाना हतुनिया जिला प्रतापगढ राजस्थान तथा पीछे थैली पकडकर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद इब्राहिम पिता मोहम्मद सलीम अजमेरी उम्र 28 साल नि. घोटारसी थाना हतुनिया जिला प्रतापगढ राजस्थान का होना बताया। दोनों संदेहियों के आधिपत्य वाली रंग बिरंगी कपडेनुमा थैली की तलाषी लेते अंदर प्लास्टिक की पारदर्षी थैली के अंदर काले रंग का पदार्थ भरा था जिसकी पहचान करने पर अफीम होना पाया गया। मौके पर दोनों आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानों का पालन करते मौके से दोनों आरोपियों से 02 किलो 60 ग्राम अफीम कीमती 3 लाख रू को विधिवत जप्त कर घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स कीमती 50 हजार को मौके से जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना वायडी नगर पर अपराध क्रमांकः- 440/20, धाराः- 8/18 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जाकर रही है।
0 Comments