अफजलपुर पुलिस ने कार चोर को पकड़ा, और भी हो सकता है खुलासा


मंदसौर।निरीक्षक ओ.पी. तंतवार, थाना प्रभारी अफजलपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना अफजलपुर के द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चार पहिया वाहन चोर के विरूद्ध मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते वाहन चोर से 01 मारूति सुजुकी वेगनआर कार क्रमांक MP-41-CA-9825  एवं निषानदेही पर 01 शेवरलेट बीट कार क्रमांक MP-09-CM-5491, कुल कीमती 10 लाख रुपये की जप्त कर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाष करने में बडी सफलता मिली है। संक्षिप्त घटनाक्रम के अनुसार आज दिनांक 15.10.2020 को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि पिंकेश पिता बाबुलाल गुर्जर निवासी कुकडेश्वर जिला नीमच जिसके पास मारूति सुजुकी वेगनआर कार क्रमांक MP-41-CA-9825  जो चोरी की है दलौदा तरफ से आ रहा है एवं सीतामऊ तरफ जाने वाला है, जो दलोदा-सीतामऊ रोड बस स्टेण्ड अफजलपुर पर नाकाबंदी कर, थोडी देर बाद मुखबीर सूचना के अनुरूप बताये गये हुलिये एवं नम्बर कि स्लेटी रंग की मारूति वेगनआर कार आते दिखी जिसे रोककर नाम पता पूछते चालक ने अपना नाम पिकेंश पिता बापूलाल गुर्जर उम्र 25 साल निवासी कुकडेश्वर जिला नीमच का होना बताया जिससे गाडी के दस्तावेज के बारे में पूछते सही जवाब न देकर वरन गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने की कोषिष करने लगा, मौके पर वाहन के नंबर की जांच करते नंबर प्लेट फर्जी पायी गई। उक्त स्लेटी रंग की वेगनआर कार को मौके पर समस्त वैधानिक कार्यवाही करते जप्त की गई। मौके से आरोपी पिकेंश पिता बापुलाल गुर्जर उम्र 25 साल निवासी कुकडेश्वर जिला नीमच को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना अफजलपुर पर इस्तगासा क्रमांकः-01/2020, धाराः-41,(1-4),102 जाफो. 379 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी पिंकेश से चोरी की कारों के बारे मंे और सघन पूछताछ करते एक शेवरलेट बीट क्रमांक MP-09-CM-5491 एक वर्ष पूर्व रवि चैधरी पिता भेरुलाल चैधरी निवासी मण्डफिया जिला चित्तौडगढ (राज.) से खरीदना बताया जो कि खराब हो जाने से 7-8 माह पूर्व श्रद्धा आॅटो गेरेज नाहरगढ के बाहर खडी करना बताया। उक्त शेवरलेट बीट आरोपी की निषानदेही पर नाहरगढ से जप्त की गई। आरोपी से अन्य चोरी के प्रकरणों का खुलासा होने की भी सम्भावना है। थाना अफजलपुर की उक्त सराहनीय कार्यवाही को दृश्टिगत रखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त घटना में सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments