अवैध हथियारों के साथ 5 बदमाश धराए


मंदसौर।आचार संहिता के दौरान मन्दसौर पुलिस को मिली बडी सफलता, जिले के 02 अलग-अलग थानों के द्वारा अवैध हथियार सरगनाओं के विरूद्ध कार्यवाही,   अवैध हथियारों के सरगनाओं के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान कुल 05 आरोपियों से कुल 02 देशी पिस्टल मय 06 जिंदा राऊंड एवं 01 पिस्टल मय मैग्जीन मय 04 जिंदा राउण्ड के साथ घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसायकल भी मौके से जप्त की। आरोपियों पर आम्र्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी।

आगामी विधानसभा उपचुनाव-2020 को दृश्टिगत रखते हुये जिला मन्दसौर में आदर्श आचार संहिता के चलते फायर आर्मस की धरपकड एंव रोकथाम के लिये श्री सिद्धार्थ चैधरी, पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा फायर आम्र्स रखने वालो एवं समस्त आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देषित किया गया है। श्री सिद्धार्थ चोधरी, पुलिस अधीक्षक मंदसौर के निर्देषन में एवं डाॅ अमित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री टी,सी पंवार, एसडीओपी मल्हारगढ, श्री सौरभ कुमार, एस.डी.ओ.पी मंदसौर(ग्रामीण) के मार्गदर्शन में एवं प्रभारी उपपुलिस अधीक्षक श्री रवि सोनेर,थाना प्रभारी भावगढ एवं निरीक्षक श्री कमलेष सिंगार, थाना प्रभारी मल्हारगढ के कुषल नेतृत्व में जिले के 02 अलग-अलग थानों के द्वारा अवैध हथियार सरगनाओं के विरूद्ध कार्यवाही, अवैध हथियारों के सरगनाओं के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान कुल 05 आरोपियों से कुल 02 देशी पिस्टल मय 06 जिंदा राऊंड एवं 01 पिस्टल मय मैग्जीन मय 04 जिंदा राउण्ड के साथ घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसायकल भी मौके से जप्त की। मल्हारगढ के घटित घटनाक्रम के अनुसार थाना मल्हारगढ पुलिस टीम के व्दारा मुखबीर सुचना पर कार्रवाई करते हुये प्रकाश पिता गोपाल मेघवाल उम्र 37 साल निवासी बरखेडा पंथ को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से एक देशी पिस्तोल तथा दो जिन्दा 7.65 राउंड जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना मल्हारगढ पर अपराध क्रमांकः- 214/2020, धाराः- 25,27 आम्र्स एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी से पुछताछ जारी है। आरोपी पूर्व मे भी लूट के प्रकरण में सजायाब है। 

 भावगढ के घटित घटनाक्रम के अनुसार मुख्बीर सूचना पर कार्यवाही करते हुये ग्राम मजेसरा फंटा दलौदा रोड पर मय फोर्स घेरा बंदी कर दो मोटरसायकल पर 04 व्यक्ति जिन्हे रोककर पुछताछ करते अपना नाम नोशाद अहमद पिता निसार अहमद उम्र 22 वर्ष निवासी खाचरोद जिला उज्जैन, दिलशाद पिता अंसार हुसेन उम्र 21 वर्ष निवासी रावत पथ खाचरोद जिला उज्जैन के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल जिस पर मेड इन यूएएस लिखा था मय चार जिन्दा राउण्ड एवं आरोपी आशीक पिता असलम खाँन पठान उम्र 35 वर्ष निवासी जुना शहर ईमामवाडा खाचरोद जिला उज्जैन म.प्र, एवं वसीम पिता वाहीद हुसैन उम्र 19 वर्ष निवासी जुना शहर ईमामवाडा खाचरोद जिला उज्जैन के कब्जे से एक पिस्टल जिस पर स्टार माॅडल 81 मेड इन स्पेन अँग्रेजी मे लिखा हुआ है मय चार राउण्ड सहित जप्त किया गया अवैध हथियार के संबंध मे कोई लीगल दस्तावेज नही होने से उपरोक्त चारों आरोेपियों को गिरफ्तार कर थाना भावगढ पर अप.क्रः-161/20 धाराः-25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया।

Post a Comment

0 Comments