मंदसौर ।पुलिस थाना नारायणगढ़ क्षेत्र अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा का परिवहन करने वाले 01 तस्कर को किया पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से 15 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कीमती ₹20000 एवं घटना में प्रयुक्त वाहन एमपी 14 एमजेड 7428 हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी मौके से की गई जप्त। आरोपी तस्कर नरेंद्र सिंह पिता शीतल सिंह सोंधिया राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी भांगी पिपलिया के विरुद्ध थाना नारायणगढ़ पर अपराध क्रमांक 320 /20 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


0 Comments