राजगढ़।जिले के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन होना है, जिसमें 3 नवंबर को मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात विशेष प्रेक्षक ने मतदान एवं निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया का राजगढ़ पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा अभी तक की गई तैयारियों की पूरी जानकारी दी। विशेष प्रेक्षक ने इस पर संतोष व्यक्त किया।
राजगढ़ प्रवास के दूसरे दिन प्रेक्षक श्री दास ग्राम खुरी पहुंचे, जहां पर उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 13 एवं 14 का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से संपूर्ण तैयारियों के संबंध में बातचीत की। बीएलओ के जवाबों से प्रेक्षक ने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर श्री संदीप अस्थाना ने बताया कि भवन में लाइट की व्यवस्था है। लाइट चले जाने पर बैटरी बैकअप की दिया जाएगा। मतदान केंद्र पर सभी मूलभूत सुविधाएं रहेगी। मतदाताओं के बैठने के लिए दो टेंट लगाए जाएंगे, जिसमें 15एव15 के एक टेंट में कोविड संभावित व्यक्तियों को बिठाया जाएगा, जबकि 15X30 के दूसरे टेंट में सामान्य मतदाता अपने मतदान की बारी की प्रतीक्षा करेंगे। मतदाता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए छाया, पानी ,बैठने की व्यवस्था, सोशल डिस्टेंस आदि की व्यवस्था रहेगी।


0 Comments