मन्दसौर।विधानसभा उप निर्वाचन 2020 के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक श्री हितेश चौधरी ने सयुक्त रूप से राजस्थान की सीमा से लगने वाली चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। सुवासरा विधानसभा क्षेत्र से लगने वाली राजस्थान की सीमा पर दो चेकपोस्ट का निर्माण किया गया है। इन चेक पोस्ट में ढाबला भगवान चेकपोस्ट एवं शामगढ़ ढोढर चेक पोस्ट प्रमुख है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी चेकपोस्ट एवं मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे चालू रहने चाहिए। किसी भी अवस्था में सीसीटीवी कैमरे को बंद ना करें। इसके साथ ही सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग का सघन अभियान निरंतर जारी रखे। चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि चेक पोस्ट पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारी अगर अनुपस्थित पाए जाते हैं या लापरवाही करते हैं, तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री हितेश चौधरी द्वारा चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस जवानों से कहा गया कि हमेशा एक्टिव मोड में रहे तथा हर कार्य लग्न एवं पूरी निष्ठा के साथ करें। इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी दोनों ने चेक पोस्ट पर रखे गए रजिस्टर दर्ज को भी देखा। उसका अवलोकन किया तथा रजिस्टर के संबंध में वहां पर तैनात कर्मचारियों से जानकारी भी ली। मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी मतदान केंद्र हैं। उन सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से चेक कर लिया जाए। अगर किसी सीसीटीवी कैमरे में कुछ टेक्निकल समस्या है तो, उसको तुरंत दुरुस्त कर लिया जाए। सीसीटीवी कैमरे किसी भी स्थिति में बंद नहीं होने चाहिए।


0 Comments