पढ़ा-लिखा डॉक्टर आया तांत्रिक के झांसे में, ढाई करोड़ की हुई ठगी

मेरठ।उत्तर प्रदेश के मेरठ में लंदन से लौटे डॉक्टर से ठगी का मामला सामने आया है।इन डॉक्टर साहब से दो तांत्रिकों ने अलादीन के चिराग के नाम पर 2.5 करोड़ रुपये ठग लिए।पुलिस में तहरीर के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से तथाकथित अलादीन का चिराग भी बरामद किया है।

मामला मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी का है।यहां के खैर नगर अहमद रोड निवासी डॉ लईक अहमद ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।उन्होंने तांत्रिक इकरामुद्दीन,अनीस और एक महिला पर आरोप लगाते हुए कहा है कि तीनों ने उनके और उनके परिवार पर तंत्र-मंत्र का प्रयोग किया और उससे करोड़ों की ठगी की।तांत्रिकों ने डॉक्टर को एक चिराग दिया जिसे अलादीन का चिराग बताया.तांत्रिकों ने उनसे कहा था कि इस चिराग से वो मालामाल हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।अब डॉ लईक अहमद ने इन पर आरोप लगाया कि दो साल से ये उनसे ठगी कर रहे हैं। आरोप है कि अब तक डॉक्टर साहब से 2.5 करोड़ की ठगी की किश्तों में की गई है।बता दें कि डॉ. लईक खान फिजीशन हैं और उन्होंने अपनी एफआरएचएस की पढ़ाई लंदन से की है।आरोपियों ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि हमारे पास अलादीन का चिराग है,और उनकी इच्छा पूरी हो सकती है. आरोपियों ने उनसे कहा था कि इस चिराग की कीमत 2.5 करोड़ है लेकिन इसे 70 लाख के डिस्काउंट रेट पर दे देंगे।पुलिस ने बताया कि वह दीपक स्टील का था,सोने का नहीं।आरोपियों का कोई खास टार्गेट नहीं था।वे अपना विजिटिंग कार्ड देकर कहते थे।कि वह आपकी समस्या हल करेंगे।कुछ लोग जो उनके झांसे में आए उन्होंने पैसे भी दिए।डॉ लईक अहमद के अनुसार तांत्रिकों के द्वारा यह भी बताया गया था कि दो साल तक उस चिराग का उपयोग नहीं करना है।नहीं तो परिवार में कुछ अप्रिय घटना हो सकती है।डॉ लईक ने कहा,इस दौरना मेरा बेटा भी बीमार पड़ गया। उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।उसके बाद दिल्ली ले जाना पड़ा। बाद में उन्होंने बताया कि मेरे बेटे को शाप दिया था और अगर 50 लाख रुपये नहीं दिये तो मेरे परिवार के सदस्यों को शाप देने के लिए काले जादू का उपयोग करेंगे। वे मुझे कुछ खिलाते रहते थे और मैं पूरी तरह से उनके नियंत्रण में रहता था।दोनों आरोपियों को IPC धारा 386 और 420 (धोखाधड़ी) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Post a Comment

0 Comments