इंदौर। पुलिस जवान ज्योतिप्रसाद और उनकी पत्नी नीलम की बेटी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या कर दी।दो दिन पहले पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को पकड़कर मारा थप्पथ, तो प्रेमी बोला था देख लूंगा।रुक्मणि नगर में रहने वाले एसएएफ के ड्राइवर ज्योति प्रसाद शर्मा और उनकी पत्नी की हत्या करने वाले दाेनाें आरोपी देर रात पुलिस गिरफ्त में आ गए। हत्या के बाद पुलिसकर्मी की बेटी और अपने प्रेमी डीजे के साथ बाइक से रतलाम-मंदसौर के रास्ते राजस्थान भागने की फिराक में थे। इंदौर पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए 5 टीमें गठित की थी। साथ ही साइबर सेल भी एक्टिव था। यही वजह रही कि 12 घंटे के भीतर ही आरोपी गिरफ्त में आ गए। बताया जा रहा है कि उनके पास से कुछ पकड़े और करीब एक लाख रुपए मिले हैं।


0 Comments