मंदसौर।थाना प्रभारी अवनीश श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में थाना नारायणगढ पर पदस्त उनि मनोज महाजन एवं उनकी टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुवे भादवामाता गेट के पास बोरदिया फन्टा झार्डा पर एक TATA कम्पनी के डीजल का टेंकर क्रमांक RJ - 14 GE 8271 मे स्कीम बनाकर गोपनीय रुप से छिपाकर अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते आरोपी राजूराम पिता सवाईराम जाति सोऊ ( विश्नोई ) उग्र 23 साल निवासी रामड़ावासकला , थाना पिपाड़सिटी जिला जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 17 क्विंटल 84 किलोग्राम डोडाचुरा किमती 17 लाख 84 हजार रुपये तथा तस्करी मे प्रयुक्त उक्त एक टेंकर क्रमांक RI - 14GE 8271 किमती 15 लाख को जप्त किया गया । मामले मे थाना नारायणगढ पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 360/20 धार 8/15 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । आरोपी से डोडाचुरा लाने तथा ले जाने के संबंध मे पुछताछ की जा रही है । उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अवनीश श्रीवास्तव , उनि मनोज महाजन , आर 347 रामनारायण नागदा 658 देवेंद्र सिंह, आर 87 आशीष शुक्ला , आर 219 पुष्पेन्द्र सिंह , आर 689 हुकुम सिंह , आर 673 जितेन्द्र सि आर 837 महिपालसिंह , आर 493 उदलसिंह , आर 390 कंवरलाल , की सराहनिय भूमिका रही ।


0 Comments