कांग्रेस जनों द्वारा किसान विरोधी बिल की होली जलाई गई


मंदसौर।मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नारायणगढ़ नगर में भाजपा की केंद्र सरकार की किसान विरोधी कृषि बिल की प्रतियां नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बस स्टैंड पर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। लगातार दिल्ली में आंदोलनरत किसानों का समर्थन करते हुए मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शर्मा के द्वारा राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन मल्हारगढ़ तहसीलदार को सौंपा गया।भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा किसान अन्नदाताओं के खिलाफ लाए गए कृषि कानून ,किसान विरोधी अध्यादेश का विरोध करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक खिंची पिपलिया मंडी , मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शर्मा,जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष अजहर हयात मेंव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनिल बोराना पिपलिया मंडी, ब्लॉक उपाध्यक्ष अजीत कुमठ, नगर पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष रामचंद्र करुण, मल्हारगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजेश मालेचा आदि ने विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहां की भाजपा सरकार की आम जन विरोधी नीतियों के कारण हर वर्ग का व्यक्ति परेशान और प्रताड़ित हो चुका है।जो किसान अन्नदाता रात दिन कड़ी मेहनत करके हमें अनाज प्रदान करते हैं। आज उन्हीं किसान अन्नदाताओं के ऊपर भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा आंसू गैस के गोले, ठंडे पानी की बौछारें और लाठी चार्ज करके जबरन जेलों में डाला जा रहा है।मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजन एवं आम जनता किसानों के हक और अधिकार की लड़ाई में उनके साथ हैं।बस स्टैंड पर कांग्रेसजनों ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी कर किसान विरोधी कृषि बिल की प्रतियों की होली जलाई गई। किसानों के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नारायणगढ़ थाना प्रभारी मयपुलिस बल के उपस्थित थे।ज्ञापन का वाचन नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बाबू खान मेवाती द्वारा किया गया एवं अंत में आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुनील दीवानिया द्वारा व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments