मंदसौर।नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग एवं पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग शामगढ़ तहसील के गांव साठखेड़ा में पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शॉपिंग काम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। लोकार्पण के पूर्व मंत्री डंग ने रामखेड़ी व बरखेड़ा नायक गांव का भ्रमण भी किया तथा आम लोगों से मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, गरोठ विधायक देवी लाल धाकड़, पूर्व गरोठ विधायक चदर सिंह सिसोदिया, शामगढ़ मण्डल अध्यक्ष बलवंत सिंह पंवार सहित सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण व बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
0 Comments