
मंदसौर। रविवार को समाजसेवी अधिमान्य पत्रकार महासंघ के नेतृत्व में सीतामऊ कोटेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पत्रकारों का नववर्ष मिलन समारोह संपन्न हुआ पत्रकारों के मिलन समारोह के अवसर पर सभी पत्रकारो ने अपने अपने विचार प्रकट कर नव वर्ष की बधाई दी मिलन समारोह के अवसर पर मां सरस्वती संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई वही कोविड-19 के दौर में सेवाएं देने पर समाजसेवी अधिमान्य पत्रकार महासंघ की ओर से पत्रकारों को सम्मान पत्र देखकर सम्मानित किया गया व संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने सुवासरा तहसील अध्यक्ष पद पर श्याम आठेला और शामगढ़ तहसील अध्यक्ष पद पर राकेश राठौर को नियुक्तको नियुक्त किया गया।इस अवसर पर समाजसेवी अधिमान्य पत्रकार महासंघ के उज्जैन संभाग प्रभारी निखिल चरेड ने बताया कि आज के दौर में पत्रकारिता का कार्य करना बहुत बड़ी विशेषताएं हैं पत्रकारो को अनेक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है समाजसेवी पत्रकार महासंघ प्रदेश सहित पूरे देश में समाज सेवा के रूप में कार्य कर रहा है व समाज से जुड़े जनहित मुद्दों को उठा रहा है मंदसौर जिला अध्यक्ष गुलाब गोयल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पत्रकार अपनी जान की परवाह किए बिना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में देश सेवा में कार्य कर रहे हैं पत्रकार पूरी ईमानदारी के साथ में कार्य करता है परंतु पत्रकारों पर कहीं तरह के दबाव बनाए जाते हैं ।इस अवसर पर संभाग उपाध्यक्ष विश्वजीत भट्ट जिला प्रभारी नंदकिशोर सूर्यवंशी नीमच जिला प्रभारी एस एस यादव मोहम्मद इलियास कादरी संदीप चरेड, किशोर चरेड राकेश राठौर, लोकेश उमरे प्रकाश सोलंकी अर्जुन दहिया रवि सूर्यवंशी किशोर मलैया सत्यनारायण सूर्यवंशी हरिराम भास्कर श्याम आटेला धर्मेंद्र मालि राजेंद्र देवड़ा गोविंद चरण पप्पू लाल बसेर हारून कुरेशी शानू शाह कृष्ण पाल सिंह गोवर्धन परमार गोलू पठान गोवर्धन मालवीय कन्हैया लाल मालवीय उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नंद किशोर सूर्यवंशी द्वारा किया गया उक्त जानकारी समाजसेवी पत्रकार महासंघ के जिला मीडिया प्रभारी ईश्वर सूर्यवंशी द्वारा दी गई ।
0 Comments