यातायात माह के महत्वपूूर्ण बिंदुः-मध्य प्रदेश शासन की पिंक ड्राइविंग लाइसेंस योजना जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किए जाते हैं वैसे 160 पिंक ड्राइविंग लाइसेंस क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तथा यातायात थाना के सहयोग से बनाए गए थे में से 10 ड्राइविंग लाइसेंस टोकन के तौर पर, मुख्य अतिथि महोदय द्वारा बालिकाओं को प्रदान किए।कार्यक्रम के दौरान 32 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह(दिनांक 18.01.2021 से 17.02.2021) में होने वाली समस्त गतिविधियों का वाचन भी किया गया। जिनमें वाॅल पेंटिंग, स्केटिंग, पेंटिंग, टूव्हीलर हेलमेट रैली,यातायात सुरक्षा का बैनर मार्च एवं मैराथन का आयोजन होना है।पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री सिद्धार्थ चैधरी के निर्देशन और मार्गदर्शन में यातायात प्लान मंदसौर 2021 बनाया गया है इस पत्रिका का विमोचन मुख्य अतिथि तथा मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया।कार्यक्रम के पश्चात यातायात उपकरण प्रदर्शनी का उद्घाटन माननीय मुख्य अतिथि महोदय द्वारा किया गया, प्रदर्शनी में प्रदूषण मापक यंत्र, स्पीडोमीटर, ब्रीथ एनालाईजर, ट्रेफिक सिग्नल की जानकारी प्रदाय करने के उद्देश्य से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर विभिन्न समाज सेवी, ट्रांसपोर्ट एसोसियेशन के प्रतिनिधि, एनसीसी एवं स्काऊट-गाईड ने कार्यक्रम में शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।


0 Comments