अवैध देशी शराब तस्करों के विरूद्ध थाना सीतामऊ की बडी कार्यवाही

मंदसौर। पुलिस थाना सीतामऊ की कार्यवाही में अवैध शराब का जखीरा किया बरामद, मौके से 100 लीटर अवैध देशी शराब,400 लीटर स्प्रीट, शराब की खाली बोतले ,स्टीकर ,होलोग्राम व ढक्कन किये गये जप्त,मौके से 03 आरोपी गिरफ्तार,01 फरार आरोपी की तलाष जारी, तस्करी में प्रयुक्त 01 बोलेरो वाहन एवं 01 बिना नंबर की पिकअप भी की गई जप्त।आरोपी लोकेन्द्र सिंह उर्फ गोलु धोबी निवासी दलौदा, सूरज कीर निवासी खेजड़ीया, जसवन्तसिंह राजपूत निवासी खेजड़ीया के कब्जे से अवैेध शराब व शराब बनाने का सामान किया गया जप्त। मौके पर 03 आरोपी अवैध षराब तस्कर चढे पुलिस के हत्थे,01 फरार आरोपी की तलाष जारी। मौके से 03 आरोपी गिरफ्तार एवं 01 आरोपी फरार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैेध शराब व शराब बनाने का सामान किया गया जप्त।शराब तक्करी करने मे प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 43 बीडी 1844 तथा बिना नम्बर की लोडिंग पिकअप की जप्त,कुल 18 लाख की मश्रुका की गई जप्त ।शासन के द्वारा दिये गये निर्देशानुसार संपूर्ण म.प्र. में गुण्डों एवं माफियाओं, चिट फंड फ्राड्स, भू-माफिया, रेत माफिया, ड्रग माफिया, शराब माफिया एवं सूद माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान आँपरेशन ’’माफिया’’ संचालित किया जा रहा हैं। उक्त तारतम्य में जिला मन्दसौर में अभियान के तहत् प्रभावी कार्यवाही हेतु श्री सिद्धार्थ चाैधरी, पुलिस अधीक्षक मंदसौर के निर्देशन में एवं डाँ. अमित वर्मा, अति0पुलिस अधीक्षक(मंदसौर) एवं  षेरसिंह भूरिया, अअपु सीतामऊ अनुभाग के मार्गदर्शन में निरीक्षक अमित सोनी, थाना प्रभारी सीतामऊ के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा मुखबीर सूचना पर शराब माफिया के विरूद्ध बडी एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए छोटी पतलासी सौर उर्जा प्लांट के पास से आरोपी लोकेन्द्र सिंह उर्फ गोलु धोबी निवासी दलौदा,सूरज कीर निवासी खेजड़ीया, जसवन्तसिंह राजपूत निवासी खेजड़ीया के कब्जे वाले दो बोलेरो पिकअप वाहनों से परिवहन की जा रही अवैध देशी शराब कुल 100 लीटर, 400 लीटर स्प्रीट, शराब की खाली बोतले, स्टीकर, होलोग्राम व ढक्कन जप्त किये गये। संक्षिप्त घटनाक्रम के अनुसार दिनांक 19.01.2021 को मुख्बीर सूचना पर कार्यवाही करते हुये छोटी पतलासी सौर उर्जा प्लांट के पास से घेराबंदी कर बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 43 बीडी 1844 तथा बिना नम्बर की पिकअप को रोका जिसमे आरोपी लोकेन्द्र उर्फ गोलू पिता जीवनलाल धोबी निवासी शांति काॅलोनी दलौदा, सूरज पिता प्रकाश कीर निवासी खेजड़ीया, जसवन्तसिंह पिता किशोरसिंह राजपूत निवासी खेजड़ीया मिले तथा मौके से 01 आरोपी राहुलसिंह सिसोदिया निवासी माउखेड़ी फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे वाले वाहनो से कुल 2 केन मे भरी 100 लीटर देशी शराब कीमती 32000 रुपये, 2 ड्रम मे भरा कुल 400 लीटर स्प्रीट कीमती 80000 रुपये, पीले व हरे रंग के ढक्कन कुल 2000 नग, प्लेन देशी व मसाला शराब के स्टीकर 2000 नग, होलोग्राम की गड्डी, कुल 200 नग खाली क्वार्टर (पाव) मिले जो मौके से विधिवत जप्त कर आरोपियांे को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना सीतामऊ पर अपराध क्रमांक 43/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट तथा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । आरोपियां से अवैध शराब तस्करी करने वाले अन्य तस्करो के संबंध मे भी पूछताछ की जा रही है ।   

Post a Comment

0 Comments