अमजद लाला को पनाह देने वाले आरोपी शिफायत खान पुलिस के शिंकजे में

मंदसौर।सिद्धार्थ चाैधरी पुलिस अधीक्षक मन्दसौर के द्वारा जिले के समस्त फरार आरोपियों की पतारसी हेतु एक विषेश सेल गठीत कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देषित किया गया हैं। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर डाॅ. अमित वर्मा एवं श्री महेेन्द्र तारणेकर अति.पुलिस अधीक्षक के लगातार दिषा निर्देषन में गठित टीम के द्वारा अपनी कार्यकुषलता व व्यावसायिक दक्षता के आधार पर फरार आरोपियों की पतारसी करते एक महत्वपूर्ण सुराग सीतामऊ गोली काण्ड में फरार बदमाष अमजद लाला के संबंध में परिलक्षित होते ही तत्काल पुलिस टीम द्वारा गुजरात राज्य के हिम्मतनगर जिले के साबर कांठा में आरोपी अमजद के पनाहगार स्थान पर दबीष दी गई किन्तु बदमाष को आश्रय देने वाले व्यक्तियों द्वारा आरोपी को पुनः फरार करवा दिया गया। फरार आरोपी अमजद को आश्रय देने वाले आरोपी षिफायत खान पिता अषरफ खान को पुलिस टीम द्वारा साबरकांठा से गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गई। कुख्यात बदमाष चून्नु उर्फ इमरान लाला के रिष्तेदार (भान्जा) मो0 नवाज पिता आलम खां पठान तथा हिदायत खान उर्फ गुड्डू पिता अमानतुल्ला खां ने अपने सहयोगी षिफायत खान को बीस हजार रूपये देकर पिंपोदर गांव के पास में बने अपने फार्म हाऊस पर फरार आरोपी अमजद को पनाह दी गई थी जॅहा पर आरोपी अमजद वीगत डेढ़ माह से नाम बदल कर छुप कर रह रहा था। आश्रय दाता द्वारा पुलिस टीम की दबीष की जानकारी देकर आरोपी को पुनः फरार होने में सहायता की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी षिफायत खान को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। शेष आरोपीगण की तलाश जारी हैं। 

Post a Comment

0 Comments