अज्ञात कारण के चलते नवविवाहित ने लगाई फाँसी,पुलिस जांच में जुटी


मंदसौर।(रवि सूर्यवंशी )प्राप्त जानकारी अनुसार नारायणगढ थाना क्षेत्र के बूढा चौकी अंतर्गत गांव बूढा में बीती रात्रि को दीपिका पिता स्व.अर्जुन बैरागी उम्र 23 साल ने अज्ञात कारण के चलते घर मे एक बंद कमरे में रस्सी के सहारे झूलकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली जानकारी अनुसार मृतका की शादी 6 दिसम्बर को मनासा निवासी कुलदीप बैरागी से हुई थी एक साल पहले सड़क दुर्घटना में उसके पिता स्व. अर्जुन बैरागी की भी मृत्यु हो गयी थी घर मे अब माँ छोटा भाई ओर एक बहन है शादी से पहले परिवार का पालन पोषण भी वो ही करती थी ।

घर वालो ने बताया कि रात में करीबन 10 बजे वह मोबाइल पर बात करते करते पीछे वाले कमरे में चली गई जब काफी देर होने पर बुलाने गए तो अंदर से कमरा बन्द था आवाज लगाने पर कोई नही बोला तो तुंरत परिजन दरवाजा खोल कर अंदर गए तो देखकर होश उड़ गए फंदे पर झूली मिली परिवार जनों ने बताया कि उस वक्त दीपिका की सांस चल रही थी तुंरत प्राइवेट वाहन से उसे मन्दसौर ले गए जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सोंपा गांव में जिसने भी गांव में यह खबर सुनी वो सुनकर दंग रह गया आखिर पड़ी लिखी होनहार बेटी ने ऐसा कदम क्यो उठाया परिजन ओर गांव वालों ने जांच कर जल्दी खुलासा करने की बात कही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी जल्द किन कारणों से मृतका ने आत्महत्या की इसका खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments