मन्दसौर।जागड़ा पोरवाल समाज मन्दसौर के निर्वाचन रविवार को स्थानीय पोरवाल छात्रावास पर सम्पन्न हुवे जिसमे शिवकुमार फरक्या व प्रवीण गुप्ता के बीच मतदान हुवा ।सुबह से ही मतदाता समाज बन्धु के बीच काफी उत्साह था।535 मतदाताओ में से 488मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया जिसमें श्री शिवकुमार फरक्या को 257 मत व श्री प्रवीण गुप्ता को 219 मत प्राप्त हुवे जिसमे श्री शिवकुमार फरक्या को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।निर्वाचन अधिकारी श्री बाबूलाल गुप्ता ,गौरव रत्नावत ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।श्री फरक्या ने निर्वाचित होने के पश्चता सभी समाज जनों का आभार माना एव आपने कहा कि समाज के उत्तरोत्तर विकास हेतु हम सब मिलकर कार्य करेंगे।


0 Comments