सनशाइन कंपनी पर पुलिस ने कसा शिकंजा

मंदसौर। पुलिस के द्वारा 01 और चिटफंड कंपनी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, 01और चिटफंड कंपनी सनषाईन हाई टेक इन्फ्राकाॅन पर कसा मंदसौर पुलिस का षिकंजा,संपत्ति निस्तारण के आदेष करवाये गये पारित। सनशाईन हाई टेक इन्फ्राकाॅन चिटफंड कंपनी की कुल अनुमानित 30 करोड की संपत्ति निस्तारण के आदेश हुये जारी, निवेशकों में मेहनत की कमाई के रूपये वापस मिलने की आस जगी। मंदसौर पुलिस की लगातार चल रही चिटफंड कंपनी की संपत्ति निस्तारण की कार्यवाही। निवेशकों की मेहनत की कमाई से देष के विभिन्न राज्यों गुजरात,महाराश्ट्र और म0प्र0 में चल-अचल संपत्ति खरीद रखी थी।श्री सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में  तथा डाॅ. अमित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं  परमाल सिंह मेहरा, नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्शन में चिटफण्ड कंपनियों, सूदखोरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तारतम्य में पुलिस थाना कोतवाली द्वारा फ्राॅड चिटफंड कंपनी सनशाईन हाईटेक इन्फ्राकाॅन के डायरेक्टर, संचालकों के द्वारा वर्ष 2012 से 2013 के बीच उक्त कंपनी ने मंदसौर में गोल चैराहा बालागंज मंदसौर मे अपनी शाखा खोलकर एवं बसेर पैलेस होटल में सेमीनार आयोजित कर आरडी पर 16 प्रतिशत ब्याज एवं एफडी पर 20 प्रतिशत ब्याज का लालच देकर आमजनता सें आरडी/एफडी के नाम पर निवेश करवाया था और कम समय(05 वर्ष) में धन को दोगुना करवाने एवं कमीशन का लालच देकर मंदसौर एवं मंदसौर के आसपास के निवेशकों से 12 लाख 86 हजार 600 रूपये से अधिक रूपयों का निवेश करवाकर सनशाईन हाईटेक इन्फ्राकाॅन कंपनी के द्वारा धोखाधडी की गई थी। सनशाईन हाईटेक इन्फ्राकाॅन कंपनी के संचालक जब मैचुरिटी से पूर्व कंपनी के आॅफिस बंद कर भूमिगत हो गये थे, शिकायतकर्ताओ की शिकायत पर थाना शहर कोतवाली मंदसौर पर अपराध क्रमांक 36/2018 धारा 406,420,409,201,120-बी, भादवि, व धारा 4,6(1) म0प्र0 निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम तथा धारा 5 व 6 ईनामी चिटफंड और धन परिचालन अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर कंपनी के संचालक को गिरफ्तार किया गया था। उनकी निशांदेही पर कुल अनुमानित 30 करोड की प्राॅपर्टी के दस्तावेज जप्त कर म0प्र0 निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 के अंतर्गत कार्यवाही करतें हुये इस्तगासा जिला दंडाधिकारी जिला मंदसौर को पेश कर निस्तारण के आदेश पारित करवाये गये। जिससे इन कंपनियों के निवेशको में उनके मेहनत की पूंजी मिलने की उम्मीद जागी है। चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध संपत्ति निस्तारण की कार्यवाही जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments