
मंदसौर।कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने साताखेड़ी एवं धानड़ाखेडा के प्रधान को पद से प्रथक किया। ग्राम पंचायत साताखेडी जनपद पंचायत सीतामऊ के प्रधान श्री शम्भुलाल परिहार को वित्तीय अनियमितताओं एवं श्रीमती किरण बाला, प्रधान ग्राम पंचायत धानडाखेडा जनपद सीतामऊ को शासन की योजनाओं का लाभ देने के बदले उनके पति श्री अनिलकुमार द्वारा रिश्वत ली जाने के कारण प्रधान के पद से प्रथक किया गया।ग्राम पंचायत साताखेडी के प्रधान श्री शम्भुलाल परिहार द्वारा पंच परमेश्वर ग्राम पंचायत मद योजनान्तर्गत प्राप्त राशि रूपये 32.15 लाख, मनरेगा के तहत रूपये 25.94 लाख, पंच परमेश्वर जनपद स्तरीय योजनान्तर्गत रूपये 1.80 लाख, विधायक निधि अंतर्गत रूपये 1.20 लाख एवं सांसद निधि अंतर्गत रूपये 5.50 लाख इस प्रकार कुल राशि रूपये 66.59 लाख की वित्तीय अनियमितता की जाने से एवं श्रीमती किरण बाला प्रधान ग्राम पंचायत धानडाखेडा को शासन की योजनाओं का लाभ देने के बदले उनके पति श्री अनिलकुमार द्वारा रिश्वत ली जाने संबंधी श्री मागूसिंह गुर्जर पिता रतनलाल गुर्जर निवासी धानडाखेडा तहसील सुवासरा द्वारा की गई विभिन्न शिकायते सिद्ध पाई जाने के कारण दि जनरल क्लाजेज एक्ट 1897 की धारा 16 के अंतर्गत ग्राम पंचायत साताखेडी एवं ग्राम पंचायत धानडाखेडा के प्रधान को पद से तत्काल प्रभाव से प्रथक किया गया।

0 Comments