2 क्विंटल डोडा चूरे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार


मंदसौर। शासन के द्वारा दिये गये निर्देशानुसार संपूर्ण म.प्र. में गुण्डों एवं माफियाओं, चिट फंड फ्राड्स, भू-माफिया, रेत माफिया, ड्रग माफिया, शराब माफिया एवं सूद माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान आँपरेशन ’’माफिया’’ संचालित किया जा रहा हैं। उक्त तारतम्य में जिला मन्दसौर में अभियान के तहत् थाना गरोठ की प्रभावी कार्यवाही के अंतर्गत भानपुरा के ड्रग माफिया से थाना गरोठ पुलिस टीम के द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये भानपुरा के 01 तस्कर से ट्रेक्टर ट्राॅली मे भूसे के नीचे छिपा कर ले जाये जा रहे 14 प्लास्टिक के कट्टों में 212 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमती 03 लाख रूपये का किया गया जप्त। मौके से भानपुरा का 01 आरोपी तस्कर गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर मय ट्राॅली पुलिस टीम के द्वारा जप्त किया गया। घटित घटनाक्रम के अनुसार दिनांक 06.02.2021 को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति महिन्द्रा लाल रंग के ट्रेक्टर डीआई 275 मय ट्राली के ट्राली मे भूसे के अन्दर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लेकर भानपुरा तरफ से गरोठ होता हुआ बसई तरफ किसी बाहरी ट्रक वाले को देने जाने वाला है। मुखबीर द्वारा दी गई सूचना की तस्दीक कर तत्काल कार्यवाही करते हुए उनि शिवाशु मालवीय थाना प्रभारी गरोठ के निर्देशन में एक पुलिस टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताये अनुसार रवाना की गई, जो भानपुरा रोड रुपपुरा पुलिया के पास भानपुरा रोड गरोठ आम रोड पर सउनि अर्जुनसिंह परिहार व पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी की गई,कुछ ही देर में मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिये का व्यक्ति बिना नम्बर का महिन्द्रा लाल रंग के ट्रेक्टर डीआई 275 मय ट्राॅली आता हुआ दिखा जिसे पुलिस टीम द्वारा ईशारा देकर रोका गया तो ट्रेक्टर मे बैठा हुआ व्यक्ति ट्रेक्टर छोडकर भागने लगा जिसे मौके पर मौजूद पुलिस टीम की मदद से पकडा, ट्रेक्टर एवं ट्राली की तलाशी लेते ट्राली के अन्दर भूसे के नीचे छुपाकर रखे गये 14 प्लास्टिक के कट्टो मे अवैध डोडा चुरा होना पाया गया, आरोपी तस्कर का नाम व पता पूछते अपना नाम बद्रीलाल पिता मांगीलाल गुर्जर उम्र 40 साल नि0 ग्राम कैलाशपुर थाना भानपुरा को होना बताया। मौके पर एनडीपीएस के समस्त प्रावधानों का पालन करते 212 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय ट्रेक्टर ट्राली के जप्त किया गया। तथा आरोपी बद्रीलाल पिता मांगीलाल गुर्जर के विरूद्ध थाना गरोठ पर अप0क्र0 61/2021 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। आरोपी से अवैध डोडाचूरा के संबंध मे पूछताछ करते उक्त मादक पदार्थ डोडाचूरा गोपाल पिता इन्दर बंजारा नि0 झिकरिया रुण्ड़ी थाना मनासा जिला नीमच द्वारा संग्राम घाटे के पास सफेद रंग की जीप से लाकर दिया तथा बसई के पास ट्रेक्टर से लेकर चलने हेतु बोला था। 

Post a Comment

0 Comments