,
मंदसौर।शामगढ़ नगर की होनहार बेटी किरण बैरागी का चयन इंडियन पैरामिलिट्री फोर्स में हुआ है , वे जल्द SSF (सचिवालय सुरक्षा बल) ज्वाइन करेंगी , उन्होंने 2018 में MMC की एग्जाम दी थी , 3 साल के इंतजार के बाद 5 फरवरी को परिणाम ऐसे आए कि टॉप 10 की सूची में स्थान मिला। एमसीए (मास्टर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन) करने के बाद साॅफ्टवेयर कंपनी में नौकरी का अवसर मिला , किरण को सेना ज्वाइन करना थी इसलिए नौकरी ठुकरा दी , पिता गोविंददास बैरागी नगर में आयुर्वेद डॉक्टर हैं , नगर के सिनेमा रोड निवासी किरण के मुताबित देशभक्ति का जुनून बचपन से था , प्रायमरी की पढ़ाई से ही कबड्डी में रुचि लेने लगी , हाईस्कूल में स्टेट चैंपियन बनी , शामगढ़ में BCA की पढ़ाई के बाद इंदौर से MCA की डिग्री ली।
कैंपस प्लेसमेंट के दौरान इंदौर व पुणे की सॉफ्टवेयर कंपनी से ऑफर मिला , पैकेज तो ठीक था लेकिन हाईस्कूल की पढ़ाई में पता चल गया था कि महिलाएं भी मिलिट्री ज्वाइन कर सकती हैं , SSC की तैयारी शुरू की , तीन महीने तैयारी का मौका मिला , दिसंबर 2018 में प्री-एग्जाम दी , नीमच CRPF में फिजिकल हुआ , 2021 में इंदौर बीएसएफ में मेडिकल टेस्ट पास किया , 5 फरवरी को नतीजे आए हैं , कुल 18 पदों पर भर्ती हुई थी , परिणाम सामने आए तो टॉप 10 की सूची में स्थान मिला। सचिवालय सुरक्षा बल गृह मंत्रालय के अधीन होता है , इसकी जिम्मेदारी सचिवालय अंतर्गत विभिन्न केंद्रीय दफ्तरों व उनके पदाभिहित अफसरों की सुरक्षा करना है , वर्तमान में SSF के जवान प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय कैबिनेट के मंत्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं , किरण को भी नईदिल्ली सचिवालय में ज्वाइनिंग मिलेगी । किरण संभवत: अब तक उज्जैन संभाग की पहली बेटी हैं , जिसे SSF यानी सचिवालय सुरक्षा बल में देशसेवा का अवसर मिला है , स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने देशभर में SSF के कुल 18 पदों पर यह भर्ती निकाली थी , 100 में से 85 अंक लाकर टॉप 10 में स्थान बनााया , जबकि कट ऑफ 79 पर निकला था , किरण अब भारतीय सेना के लिए नईदिल्ली जाएंगी।


0 Comments