जम्मू।अमरनाथ तीर्थयात्रा इस साल 28 जून से शुरू होकर 22 अगस्त तक चलेगी. यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 1 अप्रैल से की जाएगी।शनिवार को हुई अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की बैठक में इसका निर्णय लिया गया. इस साल दैनिक तीर्थयात्रियों की संख्या 7500 से बढ़ाकर 10 हजार करने का भी फैसला लिया गया है। इस साल अमरनाथ तीर्थयात्रा 28 जून से 22 अगस्त तक चलेगी। शनिवार को जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बोर्ड के प्रवक्ता के अनुसार बैठक में मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, वित्त आयुक्त अटल डुलू और बोर्ड मेंबर्स सहित दूसरे विभागों के अधिकारी शामिल हुए।तीर्थयात्रियों का रजिस्ट्रेशन पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू और कश्मीर बैंक और यस बैंक की 446 चयनित शाखाओं के जरिए 1 अप्रैल से शुरू होगा. ये शाखा 37 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित हैं. बोर्ड दुनिया भर के भक्तों के लिए सुबह और शाम की आरती का लाइव टेलीकास्ट भी करेगा. इसके अलावा तीर्थयात्री यात्रा रियल टाइम जानकारी और दूसरी ऑनलाइन सर्विस के लिए गूगल प्ले स्टोर से "श्री अमरनाथजी यात्रा" ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।


0 Comments