SDM कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

भोपाल।मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में डबरा में लोकायुक्त ने आज एसडीएम कार्यालय के बाबू को ₹4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

बाबू एक इंद्राज दुरुस्ती के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था।इस संबंध में ग्राम अमरोल निवासी नारायण सिंह रावत की एक जमीन सरकारी दस्तावेजों में गलत इंद्राज हो गई थी जिसकी दुरुस्त के लिए वह लगातार एसडीएम ऑफिस में चक्कर लगा रहे थे। इसके लिए वहां पदस्थ बाबू राजेंद्र परिहार ने उनसे ₹4000 रिश्वत की मांग की। उसके बाद भी उन्हें चक्कर लगवाता रहा।

बताया गया है कि नारायण सिंह रावत द्वारा इस संबंध में लोकायुक्त को शिकायत की गई। लोकायुक्त ने अपने योजना के अनुसार किसान को बाबू परिहार के पास भेजा और जैसे ही बाबू ने रिश्वत लेने की कोशिश की उसे दबिश देते हुए लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में लोकायुक्त पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments