लाला खेड़ा का तस्कर दलौदा पुलिस की गिरफ्त

मंदसौर।म0प्र0 षासन के द्वारा चलाये जा रहे विषेश अभियान आॅपरेषन ‘‘माफिया‘‘ के अंतर्गत जिला मंदसौर में भी लगातार कार्यवाही जारी है। उक्त अभियान के अंतर्गत थाना दलौदा के द्वारा ड्रग माफिया के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते 01 आरोपी तस्कर से 05 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमती 05 लाख रू का जप्त करने मे थाना दलौदा पुलिस टीम को बडी सफलता मिली है। कार्यवाही के दौरान घटना मे प्रयुक्त बिना नंबर के वाहन सोनालिका ट्रेक्टर को भी मौके से जप्त किया गया।घटित घटनाक्रम के अनुसार दिनांक 16.03.21 को थाना दलौदा थाना क्षेत्रांतगत मुखबीर द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के परिवहन की सूचना मिलने पर सूचना की तस्दीक कर स.उ.नि. नरेन्द्र मकवाना द्वारा मय फोर्स के कार्यवाही करते हुए दलौदा-भावगढ रोड पर लालाखेडा फंटा पर नाकाबंदी कर एक बिना नंबर का सोनालिका ट्रेक्टर मय ट्राली मे आरोपी रणजीत कुमार पिता दिनेश पाटीदार उम्र 21 वर्ष निवासी लालाखेडा थाना दलौदा द्वारा अवैधरुप से 20 प्लास्टिक के कट्टो मे भरकर 5 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को अवैध रूप से परिवहन कर ले जाया जा रहा था। जिस पर मौके पर एनडीपीएस के समस्त प्रावधानों का पालन कर कार्यवाही करते मौके से 20 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा 5 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमती 5 लाख रुपये का व एक बिना नंबर का सोनालिका ट्रेक्टर किमती 6 लाख रुपये का जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया । एवं आरेापी तस्कर के विरूद्ध थाना दलौदा पर अपराध क्रमांक 103/21 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। तथा आरोपी रणजीत पाटीदार से अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 


Post a Comment

0 Comments