पत्रकारों को मिल रही धमकियों को लेकर बैठक के सदस्य शीघ्र पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेंगे

मंदसौर। समाजसेवी अधिमान पत्रकार महासंघ मंदसौर की आज बैठक उज्जैन संभाग प्रभारी निखिल चरेड के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष गुलाब गोयल ने रखा थी जिसने वह अनुपस्थित रहे जिससे संगठन के सदस्यों में रोष है।  मंदसौर तहसील अध्यक्ष इलियास कादरी को मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी जिसको लेकर बैठक आयोजित की गई थी। मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अनिल मालवीय को भी अवगत करा दिया गया है। वही होली महोत्सव को लेकर पदाधिकारियों ने चर्चा की। बैठक में उज्जैन संभाग प्रभारी निखिल चरेड ने पत्रकारों पर आए दिन जो धमकियां मिल रही हैं और जो जानलेवा हमले हो रहे हैं इसकी कड़ी निंदा की और शीघ्र ही संगठन स्तर पर इस गंभीर विषय को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को भी अवगत कराया जाएगा। संगठन के सदस्य समय जगत के संवाददाता आशीष चावड़ा ने भी कहां की आए दिन पत्रकारों की खबर से बौखला कर सटोरिए,जुआरी तस्कर और भूमाफिया आए दिन पत्रकारों को धमकाते हैं जो कि निंदनीय है। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर सूर्यवंशी ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा को देखते हुए सरकार को ऐसा एक एक्ट लाना चाहिए जो ऐसे आरोपों के खिलाफ गैर जमानती हो और सीधे सजा हो। सभी पदाधिकारियों ने होली की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। बैठक में शानू शाह, आशीष चावड़ा, निखिल चरण, इलियास कादरी और सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments