नवविवाहिता पत्नी ने फांसी लगाई

भोपाल।कमला नगर इलाके में रहने वाले एक बैंक मैनेजर की पत्नी ने शुक्रवार दोपहर घर में फांसी लगा ली। पति उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद भोपाल पहुंचे मृतका के मायकेवालों ने पति पर प्र


ताड़ना के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।सीएसपी उमेश तिवारी के मुताबिक मूलत: ग्वालियर निवासी शिवानी गुर्जर (22) की शादी करीब पांच महीने पहले ज्ञानेंद्र गुर्जर के साथ हुई थी। ज्ञानेंद्र भी ग्वालियर के रहने वाले हैं और भोपाल के रातीबड़ स्थित एक बैंक में मैनेजर हैं। फिलहाल गुर्जर दंपती नेहरू नगर स्थित किराए के मकान में रह रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे शिवानी ने घर में फांसी लगा ली। पति ने उसे फंदे से उतारा और इलाज के लिए पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उन्हें जेपी अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी। ज्ञानेंद्र पत्नी को लेकर जेपी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद शिवानी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद ग्वालियर से भोपाल पहुंचे मृतका के स्वजनों ने पति पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments