चार शराब तस्कर पुलिस की गिरफ्त में


मंदसौर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के द्वारा मंदसौर जिले में अवैध षराब के भंडारण/विक्रय एवं तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु वरिश्ठ अधिकारियों को निर्देषित किया गया है। उसी तारतम्य में मंदसौर पुलिस थाना सीतामऊ द्वारा अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते मौके से 04 आरोपियों से 48 पेटी राॅयल व्हिस्की अंग्रेजी षराब कीमती 1 लाख 84 हजार 320 रू एवं अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन आरजे25जीए2607 को भी पुलिस ने मौके से विधिवत किया जप्त। 

घटना के संक्षिप्त विवरणानुसार दिनांक 31.05.2021 को एक पिकअप के द्वारा अवैध षराब परिवहन के संबंध में मुख्बीर सूचना प्राप्त हुई जिस पर सूचना की तस्दीक कर आवष्यक कार्यवाही हेतु मुखबीर सूचना के अनुरूप बताये गये स्थान भार्गव पेट्रोल पम्प के सामने सीतामऊ पर नाकाबंदी कर पिकअप क्रमांक आरजे25जीए2607 वाहन की चैकिंग करते लहसुन के कट्टों के नीचे छुपाकर अवैध रूप से परिवहन की जा रही 48 पेटी अवैध राॅयल व्हिस्की अंग्रेजी षराब को 04 आरोपियांे के कब्जे से जप्त किया गया। एवं आरोपियांे के विरुद्ध अपराध क्रमांक 468/21, धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियो से शराब तस्करी करने वाले अन्य तस्करों के संबध मे गहन पूछताछ जारी है। पुलिस ने जाकिर हुसैन पिता सुल्तान हुसैन जाति मुसलमान उम्र 22 साल निवासी बोरदा थाना सुनैल  जिला झालावाड़ राजस्थान , गोविन्द पिता गोवर्धन प्रजापति उम्र 24 साल जाति कुम्हार निवासी बोरदा थाना सुनैल जिला झालावाड़ राजस्थान , बजरंग पिता दयाराम राठोर उम्र 20 साल निवावसी बोरदा थाना सुनेल जिला झालावाड़ राजस्थान ,राहुल पिता किशोरसिंह राजपुत उम्र 19 साल निवासी बोरदा थाना सुनेल जिला झालावाड़ राजस्थान को गिरफ्तार किया।पुलिस ने इनके कब्जे से 1 48 पेटी रायल व्हीस्की अंग्रेजी शराब की कीमती 1,84,320 रुपये जप्त की।

Post a Comment

0 Comments