मंदसौर। ग्रामीण हेल्थ केयर संगठन के डॉक्टर शाही कुमार को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आज समाजसेवी अधिमान पत्रकार महासंघ की ओर से पुष्प मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया गया। डॉक्टर शाही कुमार कई वर्षों से ग्राम मुल्तानपुरा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कोविड-19 के दौरान शाही कुमार ने दिन रात कर ग्रामीण जनों की सेवा की, उनकी सेवा वास्तव में सराहनीय है। इस मौके पर उज्जैन संभाग प्रभारी निखिल चरेड, जिला अध्यक्ष नंद किशोर सूर्यवंशी, शानू शाह उपस्तिथि थे।
0 Comments