मंदसौर।वर्तमान परिवेष में सम्पूर्ण भारत देष में सायबर अपराधो में अप्रत्याषित वृद्धि हो रही हैं। समय व स्थिति के अनुसार सायबर अपराधी भी अपने अपराध का तरीका बदल बदल कर वारदात को अंजाम दे रहैं हैं। इसी तारतम्य में एक प्रकार का सायबर अपराध मंदसौर निवासी एक व्यवसायी के साथ घटित होकर आरोपियों द्वारा पीड़ित को ब्लैकमेल कर दो लाख रूपये हड़प लिये गए। उक्त मामला मन्दसौर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के संज्ञान में आने पर मामले को गंभीरता से लेकर थाना षहर कोतवाली पर तत्काल अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 454/21, धारा 420,384,389 भादवि 67, 67-ए आईटी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सिद्धार्थ चौधरी पुलिस अधीक्षक मन्दसौर के द्वारा अपराध की पतारसी व आरोपियों की धरपकड़ हेतु अति.पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा एवं श्री परमाल सिंह मेहरा नगर पुलिस अधीक्षक मन्दसौर के मार्गदर्षन में एक विषेश पुलिस दल श्री अमित सोनी थाना प्रभारी कोतवाली के नैतृत्व में गठित कर विषेश मार्गदर्षन देकर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देषित किया गया। पुलिस दल द्वारा प्रकरण के प्रत्येक बिन्दु पर गहन विष्लेशण किया गया। गठित टीम के द्वारा फरियादी से गहन पूछताछ कर घटना के बारे में सभी आवष्यक जानकारी लेेकर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान घटना में समस्त भौतिक एवं तकनीकि साक्ष्यों को आधार बनाते हुये सघन रूप से गहन अध्ययन कर प्रत्येक पहलू पर अपनी कार्यकुषलता, व्यावसायिक दक्षता एवं हरसम्भव प्रयास के फलस्वरूप राजस्थान राज्य के अलवर/भरतपुर जिले की ओर रवाना होकर गठीत दल द्वारा अनुसंधान कर अपराध में संलिप्त 02 संदेही व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। मौके पर पूछताछ उपरान्त उनके द्वारा अपराध में संलिप्त होकर उनकी भूमिका होना स्वीकार किया। उक्त कृत्य मेवात गिरोह का सरगना संचालित कर पीड़ितो से राषि प्राप्त करने हेतु फर्जी बैंक खातो को उपलब्ध कराने का कार्य उपरोक्त दोनो गिरफ्तारषुदा आरोपियों द्वारा किया जाता था। दोनों गिरफ्तारषुदा आरोपीगण मजदूरों का बैंक खाता फर्जी तरीके से खुलवाकर खाते की किट मजदूरों को न देते हुए मेवात गंेग को मोटी रकम लेकर उपलब्ध करवाते थे। प्रकरण में अपराध की विवेचना जारी हैं। आरोपियों से सघन पूछताछ कर अपराध मंे षामिल अन्य सदस्यों एवं गिरोह के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है, जिनकी भी गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत हैं।
उक्त गैंग हरियाणा जिले के विख्यात मेवात जिले से संबंधित होकर मुख्य सरगना युवती के नाम से फेसबुक के माध्यम से चिन्हीत व्यक्तियों से दोस्ती कर व्हाट्स पर विडियों कालिंग कर ब्लैकमेल कर राषि वसूलते हैं। उक्त कार्य के लिये फर्जी बैंक अकाउण्ट ओर मोबाईल सीम का उपयोग करते हैं। आरोपीगण घटना में प्रयुक्त मोबाईल सीम असम एवं पष्चिम बंगाल क्षेत्र से प्राप्त करते हैं। तथा राषि का आहरण हेतु फर्जी रूप से बैंक खातो को उपरोक्त दोनो गिरफ्तारषुदा व्यक्तियों के द्वारा उपलब्ध कराया जाता था। इस कार्य के लिये औघोगिक क्षेत्र में मजदूरी वर्ग के व्यक्तियों को बहला कर उनके नाम व आई.डी. पर बैंक खातो को फर्जी तरीके से खुलवा कर गिरोह के मुख्य सरगना को उपलब्ध कराते हुए 10 से 25 हजार रूपये की राषि लेते थे।
पुलिस ने मामले में आरोपी कृष्णपाल उर्फ अजय राधे पिता राम मोहन प्रजापत उम्र 30 साल निवासी ग्राम जरार जिला आगरा उत्तर प्रदेश हाल मुकाम भिवाड़ी जिला अलवर राजस्थान और अनिल कुमार पिता राजकुमार सेन उम्र 31 साल ग्राम पिनहाट जिला आगरा उत्तर प्रदेश हाल मुकाम भिवाड़ी जिला अलवर राजस्थान को गिरफ्तार किया है


0 Comments