वाय डी नगर पुलिस ने किया 10 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा

मंदसौर।  श्री सिद्धार्थ चौधरी, पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु दिये गये सतत् निर्देषों के तारतम्य में पुलिस थाना वायडीनगर द्वारा डॉ0 अमित वर्मा अति0 पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री परमालसिंह मेहरा नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्षन में थाना वायडीनगर क्षेत्रातंर्गत ग्राम भर्डावद में घटित अंधे कत्ल की घटना का 10 घण्टे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। घटना के संक्षिप्त विवरण अनुसार, दिनांक 13.08.21 को ग्राम भर्डावत चौकीदार द्वारा थाना वायडीनगर पर सूचना दी कि वासुदेव पिता किषनलाल कुमावत नि0 भर्डावत घायल होकर स्कूल की बाउण्ड्री के अंदर पड़ा है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे मारकर फेंक दिया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी वायडीनगर द्वारा मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए अति0 पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान घटनास्थल पर साक्षियों से हिकमत अमली से पूछताछ की, जिसमें मृतक के पिता द्वारा मृतक का मोबाईल पेष किया, जिसमें आखिरी बार कलंदर नामक व्यक्ति द्वारा फोन किया गया था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा प्रतापगढ़, धौलापानी, छोटी सादड़ी, गुजरदा, रेवास देवड़ा के जंगलों में रात भर संदेही कलंदर की सर्चिंग कर तलाष की गई, जो संदेही कलंदर कुणी ताल के पास जंगलों में मिला, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करते अपराध किया जाना स्वीकार किया तथा मृतक वासुदेव द्वारा उसके परिवार की महिलाओं से फोन पर बात कर  परेषान करने के कारण हत्या की घटना कारित किया जाना बताया। अपराध की पुष्टि होने पर पुलिस द्वारा आरोपी कलंदर पिता सलीम खान को विधिवत गिरफ्तार किया गया व आरोपी की निषांदेही से घटना के दौरान प्रयुक्त हथियार टामी व पहने गये खून आलूदा कपड़े जप्त किये। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध थाना वायडीनगर पर अप0 क्र0 453/21 धारा 302 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। 


Post a Comment

0 Comments