मंदसौर। घटना के संक्षिप्त विवरण अनुसार, दिनांक 28.06.21 को थाना नारायणगढ़ पर हुसैनी पिता इब्राहिम लोखण्डवाला निवासी मनासा ने रिपोर्ट किया कि मेरा बड़ा लडका ताहीर लोखण्डवाला बोहरा नारायणगढ दुकान से मनासा आने के लिये निकला था जो घर पर नही आया उसका मोबाईल बंद आ रहा है सूचना दर्ज कर पतारसी कर ताहिर पिता हुसैनी लोखण्डवाला उम्र 30 साल निवासी त्स्ठ चौराहा मनासा को दस्तयाब किया व पुछताछ करते ताहिर द्वारा बताया कि शाम करीब 06.00- 06.15 बजे नारायणगढ स्थित मुफ्तद्दर हार्डवेयर दूकान से अपनी कार टाटा अल्ट्रोज क्र0 डच् 44 ब्ठ 2061 से मनासा जाते समय रास्ते में दो व्यक्ति ने कार को हाथ देकर रोका व बोला कि महागढ तक छोड देना व रास्ते में कार में ताहीर के पास बैठे व्यक्ति ने देशी कट्टा ताहीर की कनपट्टी पर अडाकर कार को साईड में रुकवाकर कार को दूसरे व्यक्ति द्वारा चलाकर महागढ के अन्दर के रास्ते गुमा फिरा कर संजीत रोड नाहरगढ होते हुवे विश्न्या डाक बंगला से 15 किलोमीटर आगे ले गये। सुनसान जगह पर कार रोककर ताहीर हुसैनी को डरा धमकाकर कर टुरिस्ट बैग जिसमें 2,50,000 रुपये नगदी बैंक पास बुकें, एक चैक , दोनां मोबाईल छीन लिये। बाद में एक अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल से आया तो दोनां उसके साथ चले गये, उक्त रिपोर्ट पर थाना नारायणगढ पर अपराध क्रमांक 208/21 धारा 365,392,397 कायम कर अनुसंधान में लिया गया ।
प्रकरण मे माल मुल्जिम की पतारसी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषन में कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश श्रीवास्तव द्वारा लगन व मेहनत से अनुसंधान कर मुखबिरां एवं सायबर सेल की मदद से घटना के आरोपियों के बारे में पतारसी करते ज्ञात हुआ कि आरोपी शाहरुख पिता जाकिर हुसैन मंसुरी निवासी साठखेडा, रईस पिता अब्दुल रफीक अब्बासी निवासी शामगढ, अमीन पिता अल्लाउद्दीन मंसुरी निवासी बसई थाना सुवासरा, जाफर पिता अब्दूल रफीक अब्बासी निवासी शामगढ तथा एक विधि विरुद्ध बालक द्वारा बारदात को अंजाम दिया गया है ।
प्रकरण में आरोपी शाहरुख मंसुरी, रईस अब्बासी, अमीन मंसुरी तथा विधि विरुद्ध बालक को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो आरोपियों द्वारा बताया गया कि हम तीनो शामगढ क्षेत्र में साथ में कार्य करते थे व लाकडाउन के कारण बेरोजगार होने व कर्ज का बोझ बढने के कारण व कर्जा चूकाने के लिये लूट की योजना बना रहे थे तभी शाहरुख के फूफा के लडके निवासी महागढ ने बताया कि मनासा का हुसैनी बोहरा जिसकी नारायणगढ में हार्डवेयर की दुकान है रोजाना शाम को अपनी कार से नगदी लेकर जाता है, फिर दिनांक 27.06.21 दौपहर 02.00 बजे रईस व जाफर अपनी अपनी मोटर सायकल पैशन प्रो व बजाज सीटी 100 से सुवासरा आये, जहा से जाफर की मौटर सायकल पैशन प्रौ पर शाहरुख पीछे बैठ गया । बसाई पेट्रौल पंप से रईस के साथ सीटी 100 पर बैठकर तीनो मोटर सायकल से विश्निया, नाहरगढ, नापाखेडा, बुढा होते हुवे शाम करीब 05.00 बजे नारायणगढ पहुँचे, जहा फारुख हूसैनी ने नारायणगढ पिपलिया रोड पर हूसैनी बौहरा की दूकान दिखाई व हूसैनी बौहरा को दिखाया । फिर अगले दिन 28.06.2021 को पुनः शाहरुख, जाफर, रईस व अमन चारो मोटर सायकल से नारायणगढ बस स्टेण्ड पर आये और तय किया कि रईस, हूसैनी बौहरे की गाडी रुकवाएगा और जाफर गाडी मे बैठ जाएगा, शाहरुख व अमीन एक मोटर सायकल से व रईस दूसरी मोटर सायकल से उक्त गाडी का पीछा करेंगे व जाफर जहा गाडी को रुकवाएगा शाहरुख उसमे बैठ जाएगा व गाडी चलाने लग जएगा फिर शाम 06.30 बजे करीब हूसैन बौहरा अपनी टाटा अल्ट्रौज गाडी से अपनी दूकान से निकला जो प्लान के मुताबिक रईस व जाफर पेशन प्रौ मोटर सायकल से दूकान के थोडा दूर सडक किनारे खडे होकर हूसैन बौहरा की गाडी को हाथ देकर रोका व ताफर को लिफ्ट लेकर हूसैनी बौहरा की गाडी मे बीठा दिया, फिर रईस पैशन प्रो मोटर सायकल से शाहरुख व अमीन सीटी 100 मोटर सायकल से कार के पीछे पीछे चलने लगे, नारायणगढ से थोडा आगे जाफर ने कार रुकवाई और शाहरुख मोटर सायकल से उतरकर ड्रायविंग सीट पर बैठ गया। जाफर ने देशी कट्टे से हूसैन बोहरा को डराया औऱ बगल की सीट पर बैठ गया। हुसैनी बौहरा की गाडी को लेकर महागढ़ ,खजूरी ,नापाखेडा ,बिल्लोद ,नाहरगढ होते हुए विश्निया के आगे सुनसान जगह पर गाडी को रोक दिया तथा जाफर ने हुसैनी बोहरा के पास का बैग छिन लिया तथा जाफर ने बेग अपने पास ले लिया गाडी रुकते ही पीछे से रईस मोटर सायकल लेकर आया व जाफर को लेकर आगे छोड दिया तब तक शाहरुख , हुसैनी बोहरा के साथ गाडी में रहा फिर रईस ने वापस आकर शाहरुख को अपनी मोटर सायकल पर बेठाकर आगे ले गया जहाँ जाफर मिला तो तीनो एक मोटर सायकल से बस स्टेन्ड बसई पहुँचे जहाँ आमीन का इंतजार किया नही आने पर तीनां अमीन के बाडे मे पहुँचे, जहां अमीन आया और बताया कि रास्ते में गिर जाने से लेट हो गया था, फिर अमीन को बसई छोडकर तीनों रईस के घर शामगढ गये, जहां बैग में रुपये गिनते करीब 2.50 लाख रुपये थे। जिसमें से 5000 रुपये अमीन व 5000 रुपये (विधि विरुद्ध बालक) को दिये व शेष राषि शाहरुख मंसुरी, रईस अब्बासी, जाफर अब्बासी ने आपस में बांट लिये।


0 Comments