गरोठ। प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिह जी चौहान व्दारा 632 करोड रुपये की राशि एक बटन दबाकर हितग्राही के खातो मे पहूचाये गरोठ नगर पंचायत के पंडित अटल बिहारी वाजपेयी मांगलिक भवन पर भव्य कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सभी को दिखाया गया गरोठ - भानपुरा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक देवीलाल जी धाकड व्दारा आवास हेतू 1 लाख रुपये का स्वीकृत पत्र हितग्राही को वितरण किये पत्र के साथ सभी को एक पिपल का पौधा भी लगाने के लिए भेंट किया।अटल बिहारी वाजपेयी मांगलिक भवन मे भव्य कार्यक्रम मे मंचासीन विधायक देवीलाल जी धाकड, जिला उपाध्यक्ष राजेश जी सेठिया , मंडल अध्यक्ष उमरावसिह जी चौहान , पुर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनोख जी पाटीदार थे मंचासीन अतिथि व्दारा हितग्राहीयो को पुष्पमाला पहनाकर आवास योजना से लाभान्वीत किया कार्यक्रम प्रारंभ से पहले कन्या पुजन विधायक जी व्दारा किया गया कार्यक्रम मे मंडल पदाधिकारी, यूवा मोर्चा मंडल महामंत्री , मंडल महामंत्री , पदाधिकारी , कार्यकर्ता, नगर के 15 वार्ड से आये हितग्राही , गणमान्य नागरीक , नगर पंचायत अधिकारी एवं समस्त कर्मचारी , पत्रकारगण उपस्थित थे।


0 Comments