महाकाल मुक्तिधाम में मनाया पुलिस सब इंस्पेक्टर वसुनिया का जन्मदिन


मंदसौर।  मुक्तिधाम में प्रतिदिन नगर के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों का आवागमन इस सुंदर और रमणीय स्थल पर होने लगा हैं। यहां पर बड़े तौर पर पौधरोपण अभियान सीतामऊ महाकाल मुक्तिधाम समिति के तत्वाधान में किया जा रहा है जो विभिन्न प्रजातियों के पोकर छायादार के साथ-साथ फल एवं पर्यावरण की शुद्धता संरक्षणता के लिए भी एक बहुआयामी स्थापित होगा। यहां पर सीतामऊ थाना प्रभारी श्री दिनेश प्रजापति के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर विजय पुरोहित एसआई ओ एस ठाकुर, एसआई केके वसुनिया तथा पुलिस विजय सिंह चौहान रणजीत सिंह डोडिया अखिलेश राव सैनिक नरेंद्र सिंह चौहान एवं स्टाफ का महाकाल मुक्तिधाम परिसर में आगमन पर महाकाल मुक्तिधाम समिति के संरक्षक हेमंत जैन अध्यक्ष मुकेश चौरड़िया कमलेश बोराणा अंशुल कोठारी संजय चौहान लक्ष्मी नारायण मांदलिया कोषाध्यक्ष मनोज माली मोहनलाल राठौड़ अनूप टांकवाल, मिताशु सोनी द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिव शक्ति नक्षत्र वाटिका परिसर में थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ एवं समिति के सदस्यों द्वारा सब इंस्पेक्टर केके वसुनिया का पौधरोपण कर जन्मदिन कि बधाईयां दी और जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर पुलिस स्टाफ द्वारा महाकाल मुक्तिधाम के पर्यावरण के क्षेत्र में समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया। थाना प्रभारी श्री दिनेश प्रजापति ने पर्यावरण संरक्षण अभियान को लेकर महाकाल मुक्तिधाम समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बदलते पर्यावरण को देखते हुए ऑक्सीजन की मात्रा वायु मंडल में कम हो गई हैं। जिसके कारण जो पिछले दिनों कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी महसूस की गई थी। इस कमी को पूरी करने के लिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण का किस प्रकार से अच्छे से संरक्षण कर सकते हैं। यह पुण्य का कार्य हैं और इसके संरक्षण को लेकर हमारा संकल्प होना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments