चार कुख्यात अंतरजिला चोर गिरफ्तार


मंदसौर। विगत माहो से लगातार सम्पत्ति सम्बंधी चोरी, नकबजनी एवं लूट की घटनाए हो रही थी, जिनकी रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर श्री अनुराग सुजानिया, भा0पु0से0 द्वारा दिनांक 07.03.22 को अपराध समीक्षा बैठक की गई व बैठक मे जिले के सम्पत्ति सम्बंधी अपराधो की थानेवार समीक्षा की गई। चोरी, नकबजनी एवं लूट की वारदाते लगातार हो रही थी तथा अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। बैठक मे जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो तथा चौकी प्रभारियो को निर्देशित किया गया कि वे थाना क्षेत्र के प्रत्येक निगरानी बदमाश, गुण्डो की नियमित चैकिंग कराए व थाना क्षेत्र मे पुलिस पेट्रोलिंग व चैकिंग करवाई जाए। थाना अफजलपुर क्षेत्र के ग्राम पिण्डा, कुचड़ोद, बाग्या आदि तथा थाना भावगढ़ क्षेत्र के ग्रामो मे सुने मकानो मे लगे ताले तोड़कर चोरी/नकबजनी की घटनाए हो रही थी, जिनकी रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मे लगातार भ्रमण करवाकर चैकिंग करवाई गई । दिनांक 25.03.22 को थाना प्रभारी अफजलपुर निरीक्षक कमलेश सिंगार को थाना भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक बिना नम्बर की पल्सर मतोटर सायकिल पर तीन व्यक्ति बाग्या, बड़वन तरफ वारदात करने की नियत से घुमते फिरते है । उक्त सूचना पर श्री सौरभ कुमार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मन्दसौर द्वारा अपने उपखण्ड के थाना प्रभारी भावगढ़ निरीक्षक अरविन्द राठौर, थाना प्रभारी दलोदा उप निरीक्षक संजीव परिहार व फोर्स को क्षेत्र मे नाकाबन्दी करने व सर्चिंग करने के निर्देश दिये गये। तीनो थाना प्रभारियो ने क्षेत्र मे नाकाबंदी व सर्चिंग की तो ज्ञात हुआ कि उक्त संदिग्ध बदमाश ग्राम रिण्डा पिण्डा होकर डिंगाव माली से थाना नाहरगढ़ क्षेत्र की ओर भागे है जिन्हे नाकाबन्दी का पलवई फण्टे पर पकड़ा गया व इनके साथी को भी पकड़ा गया । जिनके नाम निम्नवत है:-   

1-आमीन उर्फ लाला पिता आलम खान उम्र 38 साल नि0 भावगढ हा0मु0 संजीत, 

2-शेरू उर्फ भाई लाला पिता मुबारीक शाह उम्र 20 साल नि0 ताल नाका जावरा, 

3-राजा पिता रईश शाह उम्र 20 साल निवासी आखरीपुरा ताल नाका जावरा,  

4-तालीब पिता एजाज शेख उम्र 23 साल नि0 ग्राम संजीत थाना नाहरगढ

फरार आरोपी 

1-आमील अली पिता इरशाद अली मुसलमान निवासी रामपुरा हा0मु0 संजीत


पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपियो से बारिकी से पूछताछ की गई जिन्होने बताया कि वे अपने साथियो के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अपनी पहचान (हुलिया) व वाहन बदल-बदल कर थाना अफजलपुर के ग्राम कुचड़ोद मे दो स्थ्ज्ञानो पर, ग्राम पिण्डा, बाग्या, खजुरी आंजना, थाना भावगढ़ के ग्राम ताजखेड़ी, निम्बोद, थाना दलौदा क्षैत्र में दलौदा, एलची, कचनारा, धमनार, तथा दलौदा में दो लूट की वारदात, थाना नई आबादी क्षैत्र में ग्राम मेनपुरिया, थाना वायडी नगर क्षैत्र में ग्राम बुगलिया, रेवास देवडा, थाना नाहरगढ़ क्षैत्र में ग्राम जग्गाखेडी, थाना नारायणगढ़ क्षैत्र में ग्राम बुढा, थाना मल्हारगढ़ क्षैत्र में ग्राम चंदवासा, पहेड़ा मगरा, थाना सीतामउ के ग्राम खेडा में आदि मे कुल 2 लूट व 19 नकबजनी की वारदाते ग्रामीण क्षैत्रों में सुने मकान में लगे तालो को तोडकर घटना करना स्वीकार किया तथा पूछताछ में जिला रतलाम थाना रिंगनोद के ग्राम शक्करखेडी व अन्य क्षैत्र में भी में वारदाते करना स्वीकार किया है।


पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किये गये चारो आरोपियो से थाना क्षेत्रो मे घटित घटनाओ के सम्बंध मे पूछताछ की गई व इनकी निशानदेही से लूट, नकबजनी के अपराधो मे निम्नानुसार मशरूका जप्त किया गया है । 


1- 27 जोड चांदी के पायजेब (कुल 54 नग ),

2- 03 जोड चांदी के कंदोरे,

3- 20 नग चांदी की बिछिया,

4- 04 चांदी की चेन,

5- 24 नग चांदी के कडे बच्चो के,

6- 01 जोड चांदी की कडी, (सट)

7- 02 जोड चांदी की हाथ की पोची,

8- 01 जोड चांदी का झुमका,

   चांदी के जेवरात कुल वजनी 06 किलो 200 ग्राम 


09- 06 सोने महिलाओ के मंगलसुत्र के पेण्डल,

10- 04 सोने की चुडिया ( 04 नग )

11- 19 नग, (सोने के मोती, नाक का कांटा, बोर व मुर्की, नथ,)

12- 05 सोने की अंगुठिया,

13- 03 सोने की झुमकिया ( 06 नग ),

14- 02 सोने के मांग टीका,

15-01 सोने की चैन,

सोने के जेवरात कुल 142 ग्राम

17-85,000/-रूपये नगदी

18-बिना नम्बर की पल्सर मोटर सायकिल कीमती 80,000/-रू0

19-बिना नम्बर होण्डा टेवल मोटर सायकिल कीमती 50,000/-रू0

20-घटना कारित करने मे प्रयुक्त लोहे की दो टामिया, दो पेचकस, एक प्लायर 


कुल कीमती 13,87,000/-रूपये का मशरूका बरामद

 

आरोपी आमीन उर्फ लाला पिता आलम खान उम्र 38 साल नि0 भावगढ हा0मु0 संजीत, थाना भावगढ़ क्षेत्र का निगरानी बदमाश होकर जगह बदल-बदल कर संजीत थाना नाहरगढ़ मे अपने परिवार एवं ससुराल वालो के साथ रह रहा था तथा गिरोह बनाकर दिन मे सुने मकानो मे चोरी/नकबजनी की घटनाए कर रहा था। आरोपी आमीन चोरी/नकबजनी/लूट के रूपयो से साले को पत्सर मोटर सायकिल, वाशिंग मशीन, एलईडी दिलवाई तथा साले की शादी मे 3 लाख रूपये खर्च किये । आरोपी आमीन अपने साले के लिए ग्राम संजीत मे मकान भी बनवा रहा है, जिसके सम्बंध मे गहनता से विवेचना की जा रही है।  

अन्य गिरफ्तार 3 आरोपियो से भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है। इनका एक साथी आमील अली पिता इरशाद अली मुसलमान निवासी रामपुरा हा0मु0 संजीत फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है। 

पुRdलिस मन्दसौर द्वारा अंतर जिला नकबजन गिरोह के सदस्यो को गिरफ्तार करने एवं उनके कब्जे से चोरी/लूटा गया मशरूका बरामद करवाने मे श्री सौरभ कुमार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मन्दसौर, निरीक्षक कमलेश सिंगार, थाना प्रभारी अफजलपुर, निरीक्षक अरविन्द सिंह राठौर थाना प्रभारी भावगढ़़, निरीक्षक गिरीश जेजुरकर थाना प्रभारी नाहरगढ़, उप निरीक्षक संजीव सिंह परिहार थाना प्रभारी दलोदा, उप निरीक्षक विजय पुरोहित, उप निरीक्षक भीम सिंह राठौर, सउनि प्रमोद सिंह तोमर, सउनि सुरेन्द्र सिंह यादव, सउनि के0सी0 बहुगुणा, सउनि भेरूदास बैरागी, सउनि मुन्नालाल नेका, प्र0आर0 441 राकेश सौलंकी, प्र0आर0 685 जितेन्द्र श्रीवास्तव, प्र0आर0 264 गोपाल तनान, प्र0आर0 686 पंकज निगम, प्र0आर0 43 अजय सिंह, प्र0आर0 307 अजय रावत, प्र0आर0 848 सीताराम शर्मा, प्र0आर0 225 सम्मत सिंह, प्र0आर0 587 अजय चौहान, प्र0आर0 आशीष बैरागी, आर0 मनीष (सायबर सेल) प्र0आर0 161 सुरेश वैष्णव, प्र0आर0 641 प्रेमनारायण, प्र0आर0 127 यादवेन्द्र, प्र0आर0 433 कृष्णपाल, प्र0आर0 157 सुनिल, प्र0आर0 208 कमलेश, प्र0आर0 दीपक सांखला, प्र0आर0 681 दिगपाल सिंह, आर0 761 मयंक त्यागी, आर0 675 वाहीद मेव, आर0 352 सुनिल काशीव, आर0 510 कान सिंह, आर0 624 अरूण, आर0 816 सुरज सिंह चुण्डावत, आर0 707 ईश्वर आर0 चालक 959 मोहन खराड़ी, आर0 चालक चंदन ओझा, आर0 चालक अजहर, आर0 चालक विनोद, आर0 गनमेन शैलेन्द्र की उल्लेखनीय व सराहनीय भूमिका रही है ।

Post a Comment

0 Comments